[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results CBSE बोर्ड 12वीं में 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE बोर्ड 12वीं में 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

0
CBSE बोर्ड 12वीं में 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE 12th Pass Percentage 2026: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है. बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट उनके ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर  घोषित कर दिए हैं. पिछले दो सालों से बोर्ड एक ही पैटर्न फॉलो कर रहा है और 13 मई को ही रिजल्ट जारी कर रहा है. आइए जानते हैं कैसा रहा इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. 

CBSE 12th Pass Percentage 2026: इस साल का पास प्रतिशत कितना रहा? 

सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है. डेटा की बात करें तो इस साल (CBSE 12th Pass Percentage 2026) लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा है. वहीं अगर लड़कों के परफॉर्मेंस को देखें तो उनका पास प्रतिशत 82.13% देखा गया है. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं ट्रांसजेंडर कैटेगरी के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. इस कैटेगरी में बैठने वाले सभी छात्र पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत पूरे 100% रहा है. 

पिछले कुछ सालों का पास प्रतिशत 

परीक्षा वर्षकुल पास प्रतिशत (Overall Pass %)
202587.98%
202487.33%
202387.33%
202292.71%

कैसे देखें CBSE Board 12th रिजल्ट?

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें.
  • स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन/कैप्चा कोड को दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

फेल होने या कम नंबर आने पर क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र ऐसे भी होते हैं जिनके नंबर उम्मीद से कम आते हैं या जो किसी विषय में पास नहीं हो पाते. ऐसे छात्रों को बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम कंडक्ट कराता है. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई है, तो आप री-वेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel