[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में कम मार्क्स? टेंशन छोड़ें, ये करियर ऑप्शन बना सकते हैं फ्यूचर

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में कम मार्क्स? टेंशन छोड़ें, ये करियर ऑप्शन बना सकते हैं फ्यूचर

0
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में कम मार्क्स? टेंशन छोड़ें, ये करियर ऑप्शन बना सकते हैं फ्यूचर
स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनके मार्क्स उम्मीद से कम आते हैं. ऐसे में घबराहट होना लाजमी है, लेकिन सच यह है कि कम मार्क्स का मतलब करियर खत्म होना नहीं होता. सही गाइडेंस और समझदारी से लिए गए फैसले आपको एक बेहतर करियर की ओर ले जा सकते हैं.

पैरामेडिकल कोर्स एक अच्छा ऑप्शन

अगर मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन NEET के जितना स्कोर 12वीं में नहीं आया है तो पैरामेडिकल कोर्स अच्छा विकल्प है. इसमें लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी, नर्सिंग जैसे कोर्स करके हेल्थ सेक्टर में करियर बनाया जा सकता है.

इंजीनियरिंग के अलावा भी कई रास्ते

कम मार्क्स आने का मतलब यह नहीं कि टेक्निकल फील्ड खत्म हो गई. आप डिप्लोमा इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक या ITI जैसे कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स कम समय में स्किल्स सिखाते हैं और जल्दी जॉब दिलाने में मदद करते हैं.

BSc और अन्य ग्रेजुएशन कोर्स

आप BSc (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी) जैसे कोर्स में एडमिशन लेकर आगे मास्टर्स और रिसर्च में भी जा सकते हैं. इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, डेटा एनालिटिक्स जैसे फील्ड भी तेजी से ग्रो कर रहे हैं.

स्किल बेस्ड कोर्स पर दें ध्यान

आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल्स ज्यादा मायने रखती हैं. आप ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट जैसे कोर्स करके भी अच्छा करियर बना सकते हैं.

डिफेंस और सरकारी नौकरी की तैयारी

अगर आपका इंटरेस्ट डिफेंस या सरकारी नौकरी में है, तो NDA, SSC, रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए 12वीं के मार्क्स से ज्यादा आपकी तैयारी मायने रखती है.

फैशन डिजाइनिंग और टेक्सटाइल डिजाइनिंग

आप फैशन डिजाइनिंग और टेक्सटाइल डिजाइनिंग जैसे कोर्स भी कर सकते हैं. यही नहीं आप इंटरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी कर सकते हैं. इन कोर्स में बहुत पैसा है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड के बाद जानिए कब आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड 

Previous article iPhone में सबसे बड़ा बदलाव करने जा रही Apple, क्या होगा एनिवर्सरी एडिशन का सरप्राइज?
Next article केसीसी समेत अन्य योजनाओं की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाये जाने पर डीएम ने जताया खेद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel