[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results BSF: हेड कांस्टेबल और SI भर्ती एग्जाम का रिजल्ट देखें यहां, मार्च से जून तक चली थी परीक्षा

BSF: हेड कांस्टेबल और SI भर्ती एग्जाम का रिजल्ट देखें यहां, मार्च से जून तक चली थी परीक्षा

0
BSF: हेड कांस्टेबल और SI भर्ती एग्जाम का रिजल्ट देखें यहां, मार्च से जून तक चली थी परीक्षा
BSF HCM ASI Result (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSF HCM ASI Result 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पीएसटी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो, हवलदार क्लर्क असम राइफल्स भर्ती परीक्षा मार्च से जून के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए rectt.bsf.gov.in पर जाएं. 

BSF HCM ASI Result: मार्च से जून के बीच हुई थी परीक्षा

प्रदर्शन के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इन पदों के लिए पीईटी पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी. कुल 2,75,567 अभ्यर्थी एएसआई स्टेनो / कॉम्बेटेंट स्टेनो के लिए, 8526 सीएपीएफ मिनिस्टीरियल कॉम्बेटेंट मिनिस्टीरियल और 267041 को असम राइफल्स हवलदार क्लर्क पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. 

BSF HCM ASI Result: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं. 
  • होम पेज पर रिजल्ट वाले लिंक को खोजें 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें. 
  • रिजल्ट डाउनलोड करें 

अब आगे क्या?

अब इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य और चयनित कैंडिडेट्स को ई-प्रवेश पत्र/कॉल लेटर CSS (Central Secretariat Service) द्वारा समय पर जारी किया जाएगा. इसके लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. वहीं लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स का स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल होगा. 

देखें लिखित परीक्षा का पैटर्न 

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी. इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को 1 घंटा 40 मिनट का समय दिया जाएगा. वहीं प्रश्न पत्र केवल हिंदी या अंग्रेजी में होगा. 

यह भी पढ़ें- शिक्षकों को बड़ा झटका! अब TET पास करना होगा अनिवार्य, Supreme Court का बड़ा फैसला 

Previous article Chanakya Niti: स्त्री के स्वभाव में पाए जाने वाले 7 दोष जो आपको होना चाहिए मालूम
Next article Patna Smart City: पटना नगर निगम की सभी गाड़ियां होंगी चकाचक, मिशन विश्वकर्मा से मिलेगा नया लुक
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel