क्या होती है स्क्रूटनी? बिहार बोर्ड रिजल्ट आने से पहले समझें पूरा प्रोसेस

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को स्क्रूटिनी का मौका मिलता है. जानें स्क्रूटिनी क्या होती है, कब और कैसे करें आवेदन.

By Shambhavi Shivani | March 16, 2026 1:24 PM

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि अगर रिजल्ट में मिले मार्क्स से वे खुश नहीं हैं तो उनके पास क्या ऑप्शन है. बता दें, आप कॉपी की री-चेकिंग करा सकते हैं. बिहार बोर्ड में री-चेकिंग के प्रोसेस को स्क्रूटनी कहते हैं.

क्या होती है स्क्रूटनी की प्रक्रिया?

स्क्रूटिनी एक ऐसी प्रोसेस है जिसमें स्टूडेंट की आंसर शीट की दोबारा जांच की जाती है. इसमें यह देखा जाता है कि किसी आंसर के अंक छूट तो नहीं गए या फिर कुल अंक जोड़ने में कोई गलती तो नहीं हुई है. सारी चीजें देखने के बाद फिर से रिजल्ट जारी किया जाता है.

कितने विषय के लिए करा सकते हैं स्क्रूटनी?

बिहार बोर्ड (BSEB) में आप एक या दो सभी विषय के लिए स्क्रूटनी करा सकते हैं. हालांकि, हर विषय के लिए एक फिक्स अमाउंट देना होता है. 2025 में हर कॉपी के लिए 150 रुपये तय किया गया था.

कैसे करें हैं स्क्रूटनी के लिए आवेदन?

  • बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, intermediate.bsebscrutiny.com (इंटर) या matric.bsebscrutiny.com (मैट्रिक) पर जाएं.
  • यहां Apply for Scrutiny लिंक पर क्लिक करें. अपने रोल कोड, रोल नंबर, और सब्जेक्ट का चयन करें.
  • अपना पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जिस सब्जेक्ट की स्क्रूटनी करानी है, उसे चुनें.
  • फी पेमेंट पर क्लिक करें.
  • फीस भरें और प्रिंटआउट निकाल लें.

फरवरी में हुई थी बोर्ड परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026, 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थी. बिहार बोर्ड 2025 में कक्षा 12वीं का पास पर्सेंटेज 86.5 फीसदी गया था. वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक परीक्षा 2025 का कुल पास पर्सेंटेज 82.11% रहा था.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक