[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले, जान लें रीचेकिंग प्रोसेस

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले, जान लें रीचेकिंग प्रोसेस

0
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले, जान लें रीचेकिंग प्रोसेस
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आते ही लाखों स्टूडेंट्स के मन में खुशी और कभी-कभी निराशा भी देखने को मिलती है. कई छात्र ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने मार्क्स उम्मीद से कम लगते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत के हिसाब से मार्क्स नहीं मिले. ऐसी स्थिति में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) छात्रों को रीचेकिंग (Scrutiny) का मौका देती है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए स्टूडेंट्स अपनी कॉपी की दोबारा जांच करवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि 10वीं की रिजल्ट के बाद (BSEB 10th Result 2026) रीचेकिंग कैसे कराई जाती है. 

BSEB 10th Result 2026: रीचेकिंग के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा. 
  • Rechecking Apply लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें. 
  • इसके बाद जिस सब्जेक्ट में रीचेकिंग करानी है उसे सिलेक्ट करें. 
  • फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

रीचेकिंग क्या होती है? 

रीचेकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें स्टूडेंट्स की आंसर कॉपी को दोबारा चेक किया जाता है. रीचेकिंग प्रोसेस में यह देखा जाता है कि कहीं कोई क्वेश्चन बिना चेक किए तो नहीं रह गया. साथ ही मार्क्स जोड़ने में कोई गलती तो नहीं हुई है. 

कब शुरू होती है प्रक्रिया? 

रिजल्ट आने के कुछ ही दिनों के बाद रीचेकिंग का प्रोसेस शुरू हो जाता है. आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के 3 से 5 दिन के बीच में ही ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो जाता है. फॉर्म भरने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं दिया जाता है. 10वीं बोर्ड की रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. 

Rechecking का स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं. 
  • उसके बाद Scrutiny Result या Application Status पर क्लिक करें. 
  • लास्ट में रोल नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें कैश प्राइज के साथ क्या-क्या मिलेगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel