[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV

BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV

0
BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV
BPSC Assistant Engineer AE 2024 Result

BPSC Assistant Engineer AE 2024 Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर और यांत्रिक परीक्षा (विज्ञापन संख्या 32/2024, 33/2024) में सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है. पास होने वाले कैंडिडेट्स को डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट और यह लेख अंत तक देखें.

BPSC सहायक अभियंता भर्ती: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक अभियंता (यांत्रिक) पदों के लिए हुई परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी. इसके आधार पर, विज्ञापन संख्या 32/2024 के तहत 148 और 33/2024 के तहत 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. यह सूची बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी का नोटिस, परीक्षा से पहले छात्रों को दी ये बड़ी राहत

इस दिन तक होगी वेरिफेशन की प्रक्रिया (BPSC Assistant Engineer AE 2024 Result)

बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अगर किसी उम्मीदवार का नाम गलती से सूची में नहीं आया है तो ऐसे मामलों पर विचार किया जाएगा. सभी सफल उम्मीदवारों को 26 अप्रैल 2025 तक वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा. 8 और 9 मई 2025 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी. आयोग ने सभी चयनित उम्मीदवारों से कहा कि वे तय समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों.

18 और 19 दिसंबर 2024 को हुई थी परीक्षा (BPSC Assistant Engineer AE 2024)

कैंडिडेट्स को बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (सिविल और मैकेनिकल) की परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2024 को कराई थी. इस भर्ती के लिए कुल 23,858 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा पटना के 24 सेंटरों पर तीन शिफ्ट में आयोजित की गई. 18 दिसंबर को परीक्षार्थियों ने सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन की परीक्षा दी. अगले दिन यानी 19 दिसंबर को अभ्यर्थियों का टेक्निकल पेपर था जिसमें सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे गए.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 11th Admission 2025-27: बिहार बोर्ड 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, यहां से करें अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel