[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results BPSC AE Final Answer Key 2025: बीपीएससी ने AE फाइनल आंसर की जारी की, Result पर ये है अपडेट

BPSC AE Final Answer Key 2025: बीपीएससी ने AE फाइनल आंसर की जारी की, Result पर ये है अपडेट

0
BPSC AE Final Answer Key 2025: बीपीएससी ने AE फाइनल आंसर की जारी की, Result पर ये है अपडेट
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (BPSC AE Final Answer Key 2025)

BPSC AE Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (AE) भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. यह आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद आयोग ने यह फाइनल आंसर की जारी की है. अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं.

BPSC AE Final Answer Key 2025: OMR शीट

आयोग ने उम्मीदवारों की OMR शीट्स भी जारी कर दी हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए bpsconline.bihar.gov.in पर लॉगिन करना होगा. यह सुविधा 30 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. तय समय सीमा के बाद आयोग OMR की फोटोकॉपी उपलब्ध नहीं कराएगा.

BPSC AE Final Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

अगर किसी उम्मीदवार को OMR शीट में कोई गड़बड़ी लगती है, तो वे 2 अक्टूबर 2025 तक अपनी आपत्तियां ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. आपत्ति भेजने का ईमेल आईडी है – examcontroller-bpsc@gov.in. इसके बाद की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.

BPSC AE Final Answer Key 2025: भर्ती से जुड़ी जानकारी

इस भर्ती के तहत कुल 1,024 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए विद्युत विभाग में निकाले गए हैं. लिखित परीक्षा 17 से 19 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी.

इसे भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1,799 पदों पर भर्तियां, फटाफट कर दें Apply

BPSC AE Final Answer Key 2025: रिजल्ट की तैयारी

आयोग अब फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगा. सफल उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. रिजल्ट से जुड़ी जानकारी भी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: 70000 तक Salary की सरकारी नौकरी का मौका, SSC की इस भर्ती के लिए फटाफट कर दें अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel