[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2.5 लाख कैंडिडेट्स पास

Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2.5 लाख कैंडिडेट्स पास

0
Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी, 2.5 लाख कैंडिडेट्स पास
Bihar STET रिजल्ट चेक करती स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar STET Result 2025 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाना होगा.

STET 2025 में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल थे. पेपर 1 कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 2,46,415 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 1,54,145 उम्मीदवार सफल हुए और पास प्रतिशत 62.56 रहा. वहीं पेपर 2 कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों के लिए था, जिसमें 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए और सफलता प्रतिशत 52.17 रहा.

Bihar STET Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bihar-stet.com पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद BSEB STET Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते रिजल्ट खुल जाएगा.

Bihar STET Result 2025 Check Here

Bihar STET Result 2025 कैसा रहा रिजल्ट?

दोनों पेपर मिलाकर कुल 4,42,214 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 2,56,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. कुल पास प्रतिशत 57.96 रहा. यह परीक्षा CBT मोड में 14 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी.

BSEB STET Passing Marks: कितनी है पासिंग मार्क्स?

क्रम संख्याश्रेणीन्यूनतम पासिंग मार्क्स (प्रतिशत)
1सामान्य वर्ग50%
2पिछड़ा वर्ग45.5%
3अत्यंत पिछड़ा वर्ग42.5%
4अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति40%
5दिव्यांग40%
6महिला40%

STET 2025 में पास होने के लिए अलग अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए थे. सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी थे.

यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें कैसे होता है एडमिशन?

Previous article Dah Sanskar Rules: दाह संस्कार के बाद पीछे पलटकर क्यों नहीं देखना चाहिए? जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
Next article Bihar News: बेतिया से पटना तक के लिए बनेगा नया नेशनल हाइवे, इतने जिले के लोगों का सफर होगा आसान  
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel