[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results एडमिट कार्ड खो गया है? इन आसान तरीकों से चेक कर सकेंगे अपना Bihar Board रिजल्ट

एडमिट कार्ड खो गया है? इन आसान तरीकों से चेक कर सकेंगे अपना Bihar Board रिजल्ट

0
एडमिट कार्ड खो गया है? इन आसान तरीकों से चेक कर सकेंगे अपना Bihar Board रिजल्ट
पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Bihar Board Result: रिजल्ट का दिन हर स्टूडेंट के लिए खास होता है. सुबह से ही इस सोच में रहते हैं कि पास होंगे या नहीं, कितने नंबर आएंगे, कौन टॉप करेगा. ऐसे हजारों सवाल दिमाग में घूमते रहते हैं. लेकिन इस पूरे एक्साइटमेंट के बीच अगर अचानक याद आए कि आपका रोल नंबर या एडमिट (Bihar Board Admit Card) कार्ड ही नहीं मिल रहा, तो समझिए टेंशन दोगुनी हो जाती है. कई स्टूडेंट्स के साथ ऐसा होता है कि एग्जाम खत्म होने के बाद वो एडमिट कार्ड को कहीं रख देते हैं, या फिर गलती से खो जाता है. 

रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) आने के समय जब उसकी जरूरत पड़ती है, तब सबसे ज्यादा परेशानी होती है कि रिजल्ट कैसे देखें. लेकिन अब आपको सिर्फ रोल नंबर पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. आज के डिजिटल जमाने में कई ऐसे आसान और स्मार्ट तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना एडमिट कार्ड या रोल नंबर के भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड एग्जाम (Bihar Board Result) का एडमिट कार्ड खो जाने पर रिजल्ट कैसे चेक करें. 

Bihar Board Result: बिना एडमिट कार्ड के रिजल्ट देखने के आसान टिप्स

Digilocker या SMS का यूज करें: आजकल कई बोर्ड रिजल्ट SMS या DigiLocker पर भी भेजते हैं. अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है, तो वहां से सीधे मार्कशीट मिल सकती है. 

ऑफिशियल हेल्पलाइन का सहारा लें: बिहार बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर कॉन्टैक्ट करें. अपनी डिटेल देकर रोल नंबर या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. 

रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट देखें: अक्सर बिहार बोर्ड या यूनिवर्सिटी रोल नंबर के अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर से भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन देती है. अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो आप चेक कर सकते हैं. 

नाम (Name Wise Result) से रिजल्ट देखें: बिहार बोर्ड और वेबसाइट्स नाम के जरिए भी रिजल्ट देखने की फैसिलिटी देती हैं.  इसमें आप अपना नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  

स्कूल/कॉलेज से संपर्क करें: अपने स्कूल या कॉलेज में संपर्क करें. वहां से आपको रोल नंबर या पूरी इंफॉर्मेशन मिल सकती है. 

एडमिट कार्ड का डुप्लीकेट निकालें: अगर आपने एडमिट कार्ड की फोटो या PDF सेव की होगी, तो  वहां से आपको रोल नंबर मिल सकता है. फिर अप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: कैसे चेक करें Bihar Board Result? पहले ही समझ लें पूरा तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel