[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें मिलेगा क्या-क्या इनाम

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें मिलेगा क्या-क्या इनाम

0
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें मिलेगा क्या-क्या इनाम
बिहार बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. टॉपर्स लिस्ट जारी होने के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है कि टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज के तौर पर क्या मिलेगा. बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सिर्फ सर्टिफिकेट ही नहीं बल्कि लैपटॉप, प्राइज और स्कॉलरशिप भी मिलती है.

बिहार बोर्ड रिजल्ट कहां चेक करें? 

बिहार बोर्ड रिजल्ट biharboardonline.com पर देख सकते हैं. रोल नंबर और DOB डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में रिजल्ट को SMS से देख सकते हैं या फिर DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

बिहार बोर्ड कर देगा स्टूडेंट्स को मालामाल

बिहार बोर्ड ने साल 2025 में टॉपर्स को मिलने वाली प्राइज मनी को दोगुना कर दिया था. इस साल भी वही राशि दी जाएगी जो पिछले साल यानी कि 2025 में दी गई थी. इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

12वीं के रिजल्ट में हर स्ट्रीम के टॉप 5 स्टूडेंट्स को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा टॉपर्स को एक-एक लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी दिया जाएगा.

Bihar Board Topper Prize Money: टेबल में देखें

रैंकइनाम राशि
पहला स्थान (1st)2,00,000 रुपये
दूसरा स्थान (2nd)1,50,000 रुपये
तीसरा स्थान (3rd)1,00,000 रुपये
4th से 10th स्थान30,000 रुपये

साथ ही इस बार इंटर के टॉप स्टूडेंट्स को ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ का लाभ भी मिलेगा. इस स्कॉलरशिप की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई में और मदद मिलेगी.

पिछले साल टॉपर्स को कितनी राशि मिली थी?

पहला स्थान लाने वाले टॉपर को 2 लाख रुपये मिले थे. दूसरे टॉपर को डेढ़ लाख रुपये मिले थे. तीसरा स्थान लाने वाले टॉपर को 1 लाख रुपया दिया गया था. चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले टॉपर्स को 30,000 रुपये मिले थे.

कॉमर्स में अदिती ने किया टॉप

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का कॉमर्स विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. पटना की अदिती कुमारी ने 480 मार्क्स के साथ टॉप किया है. अदिति ने 96 प्रतिशित हासिल कर के ये सफलता हासिल की है.

साइंस में समस्तीपुर का जलवा

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. आदित्य ने दिन रात मेहनत करके ये सफलता हासिल की है.

आर्ट्स में निशु ने किया टॉप

आर्ट्स में निशु कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया. निशु के 95.80% अंक प्राप्त किए हैं. गया की निशु के 500 अंक में से 479 अंक आए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले देखें नतीजे

Previous article कब मनाया जाएगा चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Next article धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel