[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट

Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट

0
Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट
बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि कुमारी की फोटो (Image: Social Media)

Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी ने पूरे प्रदेश में रैंक 1 लाकर जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने मैथ्स जैसे सब्जेक्ट में 100 में से 99 अंक हासिल किए हैं. नीचे उनकी मार्कशीट (Bihar Board 10th Topper 2026 Marksheet) चेक कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Topper 2026: टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट

पुष्पांजलि कुमारी बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं. उन्हें मैट्रिक में 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल किया है.

Bihar Board 10Th Topper Marksheet
Bihar board 10th topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट 3

पुष्पांजलि कुमारी को परीक्षा में हिंदी (MIL Hindi) में छात्रा को 98 अंक प्राप्त हुए हैं. संस्कृत (SIL Sanskrit) में 99 अंक मिले हैं. गणित (Mathematics) में भी 99 अंक प्राप्त हुए हैं. सामाजिक विज्ञान (Social Science) में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक मिले हैं. विज्ञान (Science) विषय में छात्रा को कुल 97 अंक प्राप्त हुए हैं.

अंग्रेजी (English) में छात्रा ने 88 अंक हासिल किए हैं. वहीं ऑप्शनल विषय एडवांस्ड मैथ (Advanced Math) में छात्रा को 95 अंक मिले हैं. कुल मिलाकर छात्रा को 500 में से 492 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका रिजल्ट फर्स्ट डिवीजन आया है.

Bihar Board 10th Toppers List: ये हैं टॉप 10 स्टूडेंट्स

नामरोल नंबरअंकप्रतिशत
पुष्पांजलि कुमारी260004649298.4%
सबरीन प्रवीण260000849298.4%
नाहिद सुल्ताना260010648997.8%
अनुपा कुमारी260000748897.6%
ओम कुमार260022548897.6%
ज्योति कुमारी260007348797.4%
अनुभव कुमार260011348797.4%
अंश राज260011948797.4%
प्रेरणा कुमारी260010448697.2%
नसरीन परवीन260002048697.2%

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1

Previous article 2 अप्रैल को आ रहे 3 स्मार्टफोन्स, एक में 200MP कैमरा, दूसरे में 7000mAh बैटरी, तीसरा भी जोरदार
Next article बंगाल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर सुखेन दे सस्पेंड, ‘नैतिकता’ पर उठे सवाल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel