[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results बिहार बीएड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें पेपर वेरिफिकेशन की डेट

बिहार बीएड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें पेपर वेरिफिकेशन की डेट

0
बिहार बीएड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें पेपर वेरिफिकेशन की डेट
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar BEd Admission 2026: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने CET-BEd 2026 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट हुआ है, उन्हें तय समय के अंदर सीट कन्फर्म करनी होगी और जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी कराना होगा.

बीआरएबीयू की ओर से 3 जुलाई 2026 को पहली राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज मिला है, उन्हें 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी. फीस जमा करने के बाद ही उनकी सीट सुरक्षित मानी जाएगी. उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अलॉटमेंट लेटर भी डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar BEd Admission 2026: सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले biharcetbed-brabu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद CET-B.Ed 2026 First Round Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
  • यदि सीट अलॉट हुई है तो अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें, सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करें और तय तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें.

Bihar BEd Admission 2026 Seat Allotment List Check Here

दूसरे राउंड का शेड्यूल

पहले राउंड के बाद दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 जुलाई 2026 को जारी होगी. दूसरे राउंड में चयनित उम्मीदवार 14 से 17 जुलाई 2026 तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा कर सकेंगे. वहीं 15 से 18 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेजों में पेपर वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद 20 जुलाई 2026 से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे और 18 मई 2026 तक आवेदन किए गए. लेट फीस के साथ आवेदन 19 से 21 मई 2026 तक स्वीकार किए गए. आवेदन में सुधार का मौका 22 और 23 मई 2026 को मिला. एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को जारी हुआ और परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई. आंसर की 8 जून 2026 को जारी हुई, जबकि रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें: बिहार के टॉप कॉलेज में शुरू हुआ AI का ये कोर्स, JEE नहीं तो इन एग्जाम के स्कोर से मिली इंट्री

Previous article Breaking News: समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार
Next article गोपालगंज: घर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel