[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

0
Bihar 10th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

Bihar 10th Compartment Result 2026 Out: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल छात्र अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें Bihar Board 10th Compartment Result 2026

छात्र मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “BSEB 10th Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
  • छात्र अपने अंक और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.

रिजल्ट में मिलेगी ये जानाकारियां

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • स्कूल का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • पास/फेल स्टेटस
  • डिवीजन (First/Second/Third)
  • कंपार्टमेंट/स्पेशल परीक्षा की जानकारी
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख

कब हुई थी परीक्षा?

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 6 मई 2026 तक दो शिफ्ट में किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर छात्र अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

फेल होने वाला स्टूडेंट्स को मिला दोबारा मौका

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके थे या किसी कारणवश रेगुलर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. कंपार्टमेंट परीक्षा छात्रों को बिना एक साल खराब किए दोबारा मौका देने के लिए कराई जाती है.

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में AI का कमाल, रिजल्ट में दिखा बदलाव

Previous article Gopalganj News : करस घाट पर नहाने गए दो मासूम गहरे पानी में डूबे, मौत
Next article ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel