[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results सरकारी बैंक में 5000 भर्ती, एडमिट कार्ड जारी

सरकारी बैंक में 5000 भर्ती, एडमिट कार्ड जारी

0
सरकारी बैंक में 5000 भर्ती, एडमिट कार्ड जारी
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर उपलब्ध करा दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें.

Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026 Download Here

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी गई थी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 जून 2026 थी. भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा. वहीं, परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 जून 2026 को जारी कर दिया गया है.

60 मिनट की होगी ऑनलाइन परीक्षा

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

परीक्षा में चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. इनमें जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल इंग्लिश शामिल हैं. प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर सेक्शन 25 अंकों का होगा.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

Previous article NEET UG Re-Exam: परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटो स्टेट दुकानें
Next article बासुकिनाथ में बच्चों से काम कराने वालों पर चला प्रशासन का चाबुक, चार बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel