[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का रिजल्ट जारी, 51000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का रिजल्ट जारी, 51000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास

0
AIIMS नर्सिंग ऑफिसर का रिजल्ट जारी, 51000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास
सांकेतिक फोटो (Canva)

AIIMS Nursing Officer Result 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने AIIMS Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test यानी NORCET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ और क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी सामने आ गई है.

AIIMS द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 97,149 उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई थी. इनमें से 92,026 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के बाद 51,451 उम्मीदवारों को स्कीम के अनुसार क्वालिफाई घोषित किया गया है. वहीं Stage II परीक्षा के लिए कुल 14,527 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

ऐसे चेक करें AIIMS Nursing Officer Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • AIIMS NORCET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF खुलेगी जिसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें.

AIIMS Nursing Officer Result 2026 Check Here

AIIMS NORCET Stage I परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. अब चयनित उम्मीदवारों को Stage II परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.

कट ऑफ लिस्ट जारी

एम्स ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ पर्सेंटाइल भी जारी कर दिया है. अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 93.5887683 पर्सेंटाइल रही है. EWS के लिए 78.9831134, OBC के लिए 84.2077239, SC के लिए 81.9605328 और ST के लिए 74.4746050 पर्सेंटाइल तय की गई है. PwBD उम्मीदवारों के लिए अलग कटऑफ निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें: SSC JE पेपर 2 के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

Previous article आ गए Free Fire MAX के लेटेस्ट कोड्स, जानें रिडीम करने का आसान तरीका
Next article East Singhbhum News : एकबार फिर बम मिलने से दहशत, पूरे क्षेत्र में जांच की मांग, मंत्री बोले- जल्द पहुंचेगी सेना
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel