[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education मां, अच्छे नंबर लाऊंगी’ कहने वाली बेटी चली गई… रिजल्ट आया 77%, लेकिन देखने वाली नहीं रही, रोए मां-बाप

मां, अच्छे नंबर लाऊंगी’ कहने वाली बेटी चली गई… रिजल्ट आया 77%, लेकिन देखने वाली नहीं रही, रोए मां-बाप

0
मां, अच्छे नंबर लाऊंगी’ कहने वाली बेटी चली गई… रिजल्ट आया 77%, लेकिन देखने वाली नहीं रही, रोए मां-बाप
ai generated photo

RBSE Board Result: इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस बार भी लड़को को पीछे छोड़कर लड़कीयों ने बाजी मारी है. इसी बीच राजस्थान के जालोर शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 15 वर्षीय सपना कुमारी नाम की लड़की का रिजल्ट आने के बस कुछ दिन पहले ही एक दुर्घटना में मौत हो गई.

‘मेरी बेटी IAS ऑफिसर बनना चाहती थी, आज वह रिजल्ट तक देखने के लिए नहीं है’

बेटी का रिजल्ट हाथों में लिए रोते हुए उसके मां-बाप बताते हैं कि उनकी बेटी IAS ऑफिसर बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही सोच रखा था. उसकी मौत के बाद अब जब रिजल्ट आया है तो पता चला कि सपना के परीक्षा में 77 प्रतिशत आए हैं. माता-पिता को जब इसका पता चला तो वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वे बेटी की सफलता के लिए खुश हों या नहीं, क्योंकि जिस बेटी ने दिन-रात मेहनत की, जिन आंखों में IAS बनने का सपना हुआ करता था, आज वह इस दुनिया में नहीं है.

माता-पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक सपना जालोर शहर के मालवाड़ा गांव की रहने वाली थी. उसके माता-पिता बताते हैं कि बोर्ड की परीक्षा के लिए वह दिन-रात पढ़ा करती थी. वह बेहद होनहार छात्रा थी. लेकिन 10वीं की बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह बाद ही उसकी मौत हो गई. सपना के माता-पिता ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि एक दिन जब सपना बाथरूम में नहाने के लिए गई थी, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गई. गिरने की वजह से उसके सिर पर बुरी तरह से चोट लग गई. जिसके बाद लड़की के माता-पिता तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर से पूरे घर में मातम का माहौल छा गया.

इसके बाद जब 28 मई को बोर्ड का रिजल्ट आया, तो सपना के माता-पिता अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. सपना की सहेलियां, जो हर परीक्षा के परिणाम के बाद उसके घर आकर परीक्षा में पास होने की खुशियां मनाया करती थीं, आज किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह उसके घर जाकर परीक्षा का परिणाम तक पूछ सके.

यह भी पढ़े: RBSE 5th Class Result 2025 OUT: राजस्थान 5वीं क्लास का रिजल्ट rajresults.nic.in पर जारी, यहां सबसे पहले देखें

Previous article Patna Crime: बोरिंग रोड फायरिंग मामले में 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, 24 मई को हुई थी पूरी घटना
Next article हैरी ब्रूक ने जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, एक मैच में लपके इतने कैच
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel