[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education RBSE 10th Result 2025 Notice: क्या आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RBSE 10th Result 2025 Notice: क्या आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

0
RBSE 10th Result 2025 Notice: क्या आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक
RBSE 10th Result 2025 Date

RBSE 10th Result 2025 Notice: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है.

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर घोषित होने वाला है. पिछले साल आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था. हालांकि, इस साल रिजल्ट पहले ही जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

RBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर सेकेंडरी रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
  • छात्र यहां से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर लें.

RBSE 10th Result 2025 By SMS: एसएमएस से चेक करें 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे. ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है.

वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए. राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल फोन से एक निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है. इसमें सबसे पहले RJ10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें. इसे मोबाइल से 56263 पर भेज दें. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट एसएमएस से मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result 2025 OUT Soon: बिग अपडेट! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन rajresults.nic.in पर, सबसे पहले यहां देखें

Previous article Mann ki Baat : ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर, बोले पीएम मोदी
Next article Bihar News: काले हिरणों के लिए बन रहा पहला नेशनल पार्क, 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी सरकार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel