[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

0
RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 
RBI वैकेंसी सांकेतिक तस्वीर

RBI Grade B Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक यानी (RBI) ने ग्रेड B ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है, सकारी नौकरी की तलाश में हैं और एक मजबूत करियर चाहते हैं. यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

RBI के कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत करीब 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 29 अप्रैल 2026 से शुरू है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RBI Grade B Vacancy 2026 Notification: यहां देखें नोटिस

क्या है RBI Grade B Vacancy 2026 के लिए योग्यता?

  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल पदों के लिए ग्रेजुएट (कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ) युवा आवेदन कर सकेंगे.
  • एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएट (कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ) या
    कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन
  • एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए – पोस्ट ग्रेजुएशन ( सिर्फ पासिंग मार्क्स)

आयु सीमा

वहीं अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष तक हो सकती है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.

कैसे होगा चयन?

  • प्रीलिम्स परीक्षा
  • मेन्स परीक्षा
  • इंटरव्यू

कब होगी RBI भर्ती परीक्षा?

Phase 1 (प्रीलिम्स): जून 2026 (संभावित 13 जून)
Phase 2 (मेन्स): जुलाई 2026

RBI Grade B Vacancy 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

शुरुआत में बेसिक पेय 35,150/ रुपये प्रति महीने होगा. इसी के साथ डीए समेत कई तरह के भत्ते मिलेंगे, जिसे मिलाकर शुरुआती सैलरी करीब 83,254 रुपये प्रति महीने हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- 10वीं पास को मिलती है ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कहां करें अप्लाई

Previous article MUNGER नगर पंचायत संग्रामपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Next article पीएम मोदी ने 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 6 घंटे में
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel