[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Ranchi University: रांची विवि का पीजी कैंपस सूना क्यों है? छात्रों के बिना वीरान पड़ा परिसर

Ranchi University: रांची विवि का पीजी कैंपस सूना क्यों है? छात्रों के बिना वीरान पड़ा परिसर

0
Ranchi University: रांची विवि का पीजी कैंपस सूना क्यों है? छात्रों के बिना वीरान पड़ा परिसर
Ranchi University

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय का पीजी कैंपस इन दिनों वीरान पड़ा है. जहां पहले छात्रों की चहल-पहल रहती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है. विवि के 30 से ज्यादा स्नातकोत्तर विभागों में न तो नियमित कक्षाएं चल रही हैं और न ही नये सत्र की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी है.

पिछले दो महीनों से अधिकांश विभागों में छात्र नहीं आ रहे हैं. कारण है – लगातार लेट होता सत्र, समय पर न हो पाई परीक्षाएं और एकेडमिक कैलेंडर का पालन न किया जाना. इस वजह से न केवल छात्रों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उनका भविष्य भी अधर में लटक गया है.

क्यों सूना पड़ा है कैंपस?

  • विवि ने एकेडमिक कैलेंडर का पालन नहीं किया
  • यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब तक नहीं हुईं
  • पीजी में नया नामांकन नहीं शुरू
  • बाहर से आने वाले विद्यार्थी असमंजस में
  • सेमेस्टर-एक के छात्र अब तक फॉर्म ही भर रहे हैं

परीक्षा और सत्र की उलझन

सत्र 2024-26 के सेमेस्टर-एक के विद्यार्थी अभी तक परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं. जबकि पढ़ाई और रिवीजन मार्च में ही पूरा हो चुका था. अब तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है. नतीजतन, सेमेस्टर-दो पूरी तरह खाली पड़ा है. दूसरी ओर, 2023-25 सत्र के सेमेस्टर-तीन के विद्यार्थी सीधे सेमेस्टर-चार में चले गए। यहां भी डिजरटेशन अपने अंतिम दौर में है, पर परीक्षा नहीं हुई.

भविष्य अधर में

PG में हर विभाग में 160-200 सीटें होती हैं. मगर नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्र बाहर के विश्वविद्यालयों में भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कई छात्रों का शैक्षणिक भविष्य ठहर गया है.

सवाल विश्वविद्यालय के सिस्टम पर

पूरे मामले ने विवि की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों का कहना है कि अगर समय पर सत्र नहीं चले तो प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध कार्यों पर भी असर पड़ेगा.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

Previous article अब अपराधियों की खैर नहीं: पटना में इन 50 जगहों पर रहेगी एएनपीआर कैमरे की नजर
Next article Saiyaara: ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बीच अनिल कपूर ने अहान पांडे की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- अलग एहसास…
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel