[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Ranchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली

Ranchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली

0
Ranchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली
Ranchi University

Ranchi University: झारखंड का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय अपने गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में यह गंभीर शिक्षक संकट का सामना कर रहा है. यहां करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि सीधी नियुक्ति (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) के 1144 स्वीकृत शिक्षकों के पदों में से 731 पद खाली हैं.

मात्र एक प्रोफेसर की सीधी नियुक्ति

विश्वविद्यालय में सीधे नियुक्त प्रोफेसरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है. कुल 47 प्रोफेसर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल एक पद भरा हुआ है, वह भी संस्कृत विषय में. बाकी 46 पद खाली हैं. एसोसिएट प्रोफेसर की स्थिति और भी खराब है. 120 स्वीकृत पदों में एक भी सीधी नियुक्ति नहीं हुई है. जो कार्यरत हैं, वे सभी प्रोन्नति पाकर पहुंचे हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के 977 स्वीकृत पदों में से 565 पद खाली हैं और केवल 412 कार्यरत हैं.

नीड बेस्ड टीचर से काम चल रहा

शिक्षक संकट के कारण कई विषयों में नीड बेस्ड टीचर से पढ़ाई करवाई जा रही है. यह स्थिति उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा करती है.

2008 के बाद सीमित नियुक्तियां

जेपीएससी से वर्ष 2008 में शिक्षकों की सीधी नियुक्ति हुई थी. इसके बाद 2018 और 2021 में भी कुछ पद भरे गए, लेकिन आज भी सैकड़ों सीटें रिक्त हैं. पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में 4404 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन 2008 के बाद से कई शिक्षकों को एक भी प्रोन्नति नहीं मिली है.

रांची विश्वविद्यालय : सीधे नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर की स्थिति

विषयअसिस्टेंट प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)एसोसिएट प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)
हो60 / 294 / 02 / 0
अंग्रेजी55 / 246 / 03 / 0
नागपुरी28 / 102 / 01 / 0
संस्कृत32 / 162 / 01 / 1
खोरखा08 / 072 / 01 / 0
उर्दू26 / 043 / 01 / 0
पंचपरजानिया07 / 002 / 01 / 0
बगा17 / 082 / 01 / 0
कुरमाली11 / 022 / 01 / 0
कुडुख27 / 102 / 01 / 0
दर्शनशास्त्र41 / 204 / 02 / 0
गुडारी34 / 192 / 01 / 0
इतिहास60 / 138 / 02 / 0
खड़िया10 / 062 / 01 / 0
अर्थशास्त्र52 / 263 / 02 / 0
संताली02 / 022 / 01 / 0
राजनीतिशास्त्र60 / 264 / 02 / 0

यह भी पढ़ें: Success Story: संभल हिंसा के वीर अनुज चौधरी, अब ASP बनकर बने युवाओं के रोल मॉडल

Previous article Election Express: बनियापुर के चौपाल में उठा मशरक शराब कांड, लोगों ने नेताओं को घेरा
Next article Kajari Teej Vrat Katha: कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सुनें यह कथा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel