[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Railway Apprentice : साउथ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 904 पदों पर आवेदन का मौका

Railway Apprentice : साउथ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 904 पदों पर आवेदन का मौका

0
Railway Apprentice : साउथ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 904 पदों पर आवेदन का मौका
Indian Railway Jobs

Railway Apprentice : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने साउथ वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न मंडलों/ वर्कशॉप्स एवं यूनिट्स में अप्रेंटिस के कुल 904 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है.

कुल पद 904

अप्रेंटिस
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली 217
हुबली डिवीजन 237
बेंगलुरु डिवीजन 230
मैसूर डिवीजन 177
सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर 43

इन पदों के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर एवं पासा समेत अन्य पदों पर अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगी.

आवश्यक योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से दसवीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

इसे भी पढ़ें : HAL recruitment : हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मांगे अप्रेंटिस के 588 पदों पर आवेदन

आयु सीमा

आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा. यह मेरिट सूची मैट्रिक (दसवीं) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क : उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा.
अंतिम तिथि : 13 अगस्त, 2025.
विवरण देखें : https://www.rrchubli.in/pdf/SWR-Act%20Apprentice%20Notification-2025-26%20(Final).pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel