[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education QS World University Rankings 2027 : दिल्ली विश्वविद्यालय ने लगाई 6 पायदान की छलांग, भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर

QS World University Rankings 2027 : दिल्ली विश्वविद्यालय ने लगाई 6 पायदान की छलांग, भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर

0
QS World University Rankings 2027 : दिल्ली विश्वविद्यालय ने लगाई 6 पायदान की छलांग, भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर
delhi university QS World University Rankings 2027

QS World University Rankings 2027 : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने वैश्विक पटल पर एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है. प्रतिष्ठित ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीयू ने वैश्विक स्तर पर 322वीं रैंक हासिल की है. पिछले वर्ष (2026 की रैंकिंग) के मुकाबले विश्वविद्यालय ने अपनी रैंकिंग में 6 अंकों का उल्लेखनीय सुधार किया है, जहां यह 328वें स्थान पर था.

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए डीयू के कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर काबिज है, जबकि आईआईटी सहित देश के तमाम उच्च शिक्षा संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग में डीयू ने अपना 7वां स्थान मजबूती से बरकरार रखा है.

वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

इस वर्ष क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के ताजा संस्करण में दुनिया भर के 106 देशों के 1504 विश्वविद्यालयों को अंतिम रैंकिंग में जगह मिली, जिनका मूल्यांकन कुल 8808 संस्थानों के कड़े मानकों पर किया गया था. इस वैश्विक सूची में भारत के कुल 52 संस्थानों ने जगह बनायी है, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों ही मोर्चों पर अग्रणी बनकर उभरा है. 

मुख्य इंडिकेटर्स में डीयू का दमदार प्रदर्शन

डीयू की इस सफलता के पीछे रिसर्च, सस्टेनेबिलिटी और एम्प्लॉयमेंट जैसे महत्वपूर्ण मानकों में हुआ बड़ा सुधार है. 
रिसर्च क्वालिटी : डीयू ने इसमें सबसे लंबी छलांग लगायी है. यह रैंकिंग पिछले साल के 403 से सुधरकर 318वीं रैंक (85 स्थान ऊपर) पर पहुंच गयी है, जो विश्वविद्यालय के रिसर्च आउटपुट और उसके वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है. 
सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण और सामाजिक प्रभाव) : पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए डीयू ने 57 अंकों का सुधार किया और 297वें स्थान से 240वें स्थान पर पहुंच गया. 
एम्प्लॉयर रेप्युटेशन (नियोक्ताओं में साख) : वैश्विक कंपनियों और नियोक्ताओं के बीच डीयू के छात्रों की मांग बढ़ी है. इसमें 15 अंकों के सुधार के साथ डीयू अब 304वें स्थान पर है.
कुल स्कोर में बढ़ोतरी : डीयू का ओवरऑल स्कोर पिछले वर्ष के 42.6 से बढ़कर इस बार 43.8 हो गया है.

भारतीय संस्थानों के बीच डीयू का रिपोर्ट कार्ड

यदि केवल भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की बात करें, तो डीयू का प्रदर्शन कई पैमानों पर बेहद मजबूत रहा है. 
रोजगार के नतीजे : देश में दूसरा स्थान
सस्टेनेबिलिटी : देश में चौथा स्थान (पिछले साल छठा था)
इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क : देश में चौथा स्थान
एकेडमिक रेप्युटेशन (शैक्षणिक साख) : देश में छठा स्थान

यह टीम वर्क का नतीजा – कुलपति प्रो योगेश सिंह

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में हुए इस सुधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो योगेश सिंह ने कहा कि यह हमारे फैकल्टी सदस्यों, छात्रों, रिसर्चर्स, स्टाफ और पूर्व छात्रों की लगन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. ग्लोबल स्तर पर हमारी बढ़ती पहचान और भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में हमारा शीर्ष स्थान, हमारे एकेडमिक इकोसिस्टम की मजबूती को बयां करता है. हमारा संकल्प टीचिंग, रिसर्च, इनोवेशन और सामाजिक जुड़ाव में बेहतरीन काम करने का है. डीयू आगे भी देश के निर्माण और हायर एजुकेशन को नई दिशा देने में अपना सार्थक योगदान देता रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Group Discussion Skills : ग्रुप डिस्कशन में सफलता की करें तैयारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel