[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BTech करने वालों के लिए खुशखबरी, साल में दो बार मिलेगा एडमिशन

BTech करने वालों के लिए खुशखबरी, साल में दो बार मिलेगा एडमिशन

0
BTech करने वालों के लिए खुशखबरी, साल में दो बार मिलेगा एडमिशन
पढ़ाते हुए शिक्षिका की सांकेतिक तस्वीर

BEd Admission Twice A Year: बीटेक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए खुशखबरी है. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने BTech और पॉलिटेक्निक संस्थानों में साल में दो बार एडमिशन की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब छात्रों को एक ही साल में दो चांस मिलेंगे. ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश पहले एडमिशन सीजन में दाखिला नहीं ले सकेंगे उनके पास सेकंड ऑप्शन रहेगा.

जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी सेशन, दो बार मिलेगा एडमिशन

AICTE के इस फैसले का मकसद टेक्निकल एजुकेशन को ज्यादा लचीला और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाना है. अब संस्थान जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी सेशन में एडमिशन ले सकेंगे. इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं या जो अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए पढ़ाई करते हैं.

दो बार एडमिशन मिलने से क्या फायदा होगा?

  • छात्रों को एडमिशन के दो मौके मिलेंगे
  • एक साल बर्बाद होने से बचेगा
  • ड्रॉप लेने की जरूरत कम होगी
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली के अनुरूप बदलाव

AICTE के अनुसार, यह कदम भारत की टेक्निकल एजुकेशन को ग्लोबल स्टैंडर्ड के करीब लाने की दिशा में उठाया गया है. हालांकि, संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दोनों सेशन में शिक्षा की क्वालिटी और एजुकेशन में कोई कमी नहीं हो.

छात्रों के लिए क्या बदल जाएगा?

अब छात्र अपनी तैयारी और रिजल्ट के अनुसार एडमिशन का सही समय चुन सकेंगे. इससे खासकर उन छात्रों को फायदा होगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य कारणों से पहले सेशन में शामिल नहीं हो पाते.

यह भी पढ़ें- UP JE भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Previous article BANKA आज का दर्शन : पंचमुखी मंदिर में होगी विशेष पूजा
Next article Madhubani: हरलाखी में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घरों से लाखों के जेवरात उड़ाए
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel