[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education PM Internship Scheme round 2 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

PM Internship Scheme round 2 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

0
PM Internship Scheme round 2 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू
PM Internship Scheme round 2

PM Internship Scheme round 2 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत भारत के 730 से अधिक जिलों की प्रमुख कंपनियों में 1 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे. साथ ही इस बार प्रत्येक आवेदक तीन इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकता है.

पात्रता मानदंड

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा-
शैक्षणिक योग्यता : आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है. बारहवीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा या स्नातक डिग्री जैसे-बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि करनेवाले युवा इस स्कीम में हिस्सा ले सकते हैं. आईआईटी या आईआईएम से स्नातक या सीए या सीएमए करनेवाले इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
रोजगार स्थिति : आवेदक को किसी फुल टाइम जॉब में नहीं होना चाहिए.
अन्य योग्य उम्मीदवार : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और कौशल केंद्रों में प्रशिक्षित युवा भी पीएम इंटर्नशिप स्कीम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आय सीमा : जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक है, वे पात्र नहीं हैं. जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है, वे भी पात्र नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें : Banking Jobs 2025 : बैंकिंग सेक्टर में करना चाहते हैं नौकरी, 8413 पदों पर है मौका

योजना के लाभ

पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवारों को वास्तविक व्यावसायिक माहौल में काम करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे व्यावहारिक कौशल विकसित कर सकेंगे. इंटर्नशिप के दौरान बुनियादी खर्चों को पूरा करने में सहायता के लिए प्रत्येक इंटर्न को 5000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जायेगा. इसके अलावा प्रत्येक इंटर्न को 6000 रुपये की एक बार की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जायेगी. यह अनुभव इंटर्न्स की रोजगार क्षमता को बढ़ायेगा और भविष्य में उन्हें बेहतर नौकरी पाने में मदद करेगा.

सफल रहा योजना का पहला चरण

इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को अपने बजट भाषण में की थी और यह 3 अक्तूबर 2024 को शुरू हुई. अब तक इस योजना के तहत 28,141 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किये जा चुके हैं, यह जानकारी हाल ही में लोकसभा में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी. बारह माह के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में कम से कम आधा कार्यक्रम व्यावहारिक कार्य अनुभव पर केंद्रित होगा.

पहले चरण में 6 लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के पहले चरण में चयनित 500 कंपनियों में से 280 कंपनियों – जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थीं, ने कुल 1,27,000 इंटर्नशिप ऑफर दिये थे. यह प्रारंभिक लक्ष्य 1,25,000 से अधिक था. पहले दौर में लगभग 6,20,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदक को पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 की वेबसाइट pminternshipscheme.com पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिये गये रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के एप्लीकेशन फॉर्म भर कर उसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है.
अन्य जानकारी के लिए देखें : pminternship.mca.gov.in

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel