[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education PM Internship Scheme: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 9000, जानें पूरी डिटेल

PM Internship Scheme: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 9000, जानें पूरी डिटेल

0
PM Internship Scheme: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 9000, जानें पूरी डिटेल
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026

PM Internship Scheme 2026: अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. इस पहल के जरिए युवाओं को टॉप कंपनियों में काम सीखने का अवसर मिलता है, जिससे वे सीखने के साथ-साथ कमाई भी कर सकें. खास बात ये है कि इस बार इंटर्नशिप में मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया गया है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है? इसके तहत कितना पैसा मिलेगा? क्या एलिजिबिलिटी है? आइए, जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.


कौन कर सकता है आवेदन?


इस स्कीम के लिए 18 से 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. साथ ही, उम्मीदवार फुल-टाइम जॉब में नहीं होने चाहिए. न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं पास रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसका लाभ उठा सकें.

कितनी होगी इंटर्नशिप अवधि?

इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने या 9 महीने तय की गई है. इस दौरान छात्रों को अलग-अलग सेक्टर्स और कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा.

कितना मिलेगा पैसा?


इस योजना की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह इंटर्नशिप पूरी तरह स्ट्रक्चर्ड (structured) होगी, जिससे छात्रों को रियल वर्क एक्सपीरियंस मिलेगा और उनकी स्किल्स भी बेहतर होंगी.

कहां मिलेंगे मौके?


इस योजना के तहत देश के कई जिलों में अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी फायदा मिलेगा.


कैसे करें आवेदन?


इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (ugc.gov.in) या दिए गए QR कोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें शामिल हो सकें.
क्यों है खास?

  • पढ़ाई के साथ कमाई का मौका
  • टॉप कंपनियों में काम करने का अनुभव
  • स्किल डेवलपमेंट और करियर ग्रोथ
  • नेशनल लेवल पर नेटवर्किंग के अवसर

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद एग्रीकल्चर में बनाएं करियर, देखें भारत की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

Previous article ‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट सरकार’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम
Next article छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED विस्फोट, DRG के तीन जवान शहीद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel