[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम फेज- 2 आवेदन के लिए बढ़ गई है लास्ट डेट, अब 31 मार्च तक अप्लाई

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम फेज- 2 आवेदन के लिए बढ़ गई है लास्ट डेट, अब 31 मार्च तक अप्लाई

0
PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम फेज- 2 आवेदन के लिए बढ़ गई है लास्ट डेट, अब 31 मार्च तक अप्लाई
PM Internship Scheme 2025

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. नई तिथि के अनुसार, उम्मीदवार अब 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इस योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2025 थी लेकिन अब मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामले (Ministry of Corporate Affairs) द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है.

PM Internship Scheme के लिए क्या है योग्यता ?

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
अयोग्य उम्मीदवार: पेशेवर डिग्री धारक (बी.टेक, एमबीए, सीए) इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.
शैक्षिक योग्यता के अनुसार पात्रता: आईटीआई उम्मीदवार: 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (संबंधित ट्रेड) पूरा होना चाहिए.
डिप्लोमा धारक: 12वीं पास के साथ एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा अनिवार्य है.
स्नातक उम्मीदवार: यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए.

PM Internship Scheme के तहत कितना मिलेगा स्टाइपेंड ?

पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसका स्ट्रक्चर इस प्रकार होगा:
₹4,500 की राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी.
₹500 की राशि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से दी जाएगी.
इसके अलावा, सरकार द्वारा एक बार 6,000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी. यह राशि इंटर्नशिप के दौरान आवश्यक खर्चों, जैसे कि आवास, परिवहन, अध्ययन सामग्री या अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दी जाएगी.

PM Internship Scheme 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर करें.
4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डाॅक्युमेंट्स अपलोड करें.
5. फॉर्म को चेक कर लें और सबमिट करें.
6. फाॅर्म को सब्मिट करने के बाद डाउनलोड कर के उसकी एक काॅपा अपने पास रख लें.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

Also Read: PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Previous article मजदूरी करने पहुंचे मजदूर ने छात्र के साथ हाथापाई की
Next article होली से पहले फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से 12 सैंपल लिए
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel