[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education जॉब मार्केट में गुड न्यूज, बेरोजगारी घटी, सैलरी भी हुई मोटी

जॉब मार्केट में गुड न्यूज, बेरोजगारी घटी, सैलरी भी हुई मोटी

0
जॉब मार्केट में गुड न्यूज, बेरोजगारी घटी, सैलरी भी हुई मोटी
ऑफिस स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

मार्च महीने में जारी हुए PLFS 2025 Report में कई दिलचस्प एंगल सामने आए हैं. इस रिपोर्ट में सबसे दिलचस्प बात यह है कि देश में करीब 61.6 करोड़ लोग रोजगार में हैं, जिनमें 20 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) 59.3 प्रतिशत रही, जो 2024 के लगभग बराबर है. आइए PLFS 2025 Report को करीब से समझते हैं.

PLFS 2025 Report: क्या है ये रिपोर्ट?

PLFS (पीएलएफएस) रिपोर्ट सरकार का एक ऐसा रिपोर्ट कार्ड है, जिससे यह पता चलता है कि देश में कितने लोगों के पास काम है और कितने लोग बेरोजगार घूम रहे हैं. इसे सरकार का रोजगार मीटर कह सकते हैं. मार्च महीने में PIB पर PLFS 2025 का पूरा रिपोर्ट पब्लिश हुआ था.

क्या है इस बार का रिपोर्ट?

PLFS 2025 रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों का LFPR 79.1 प्रतिशत और महिलाओं का 40 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं वर्कर पॉपुलेशन रेशियो (WPR) 57.4 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के समान स्तर पर है.

रिपोर्ट के सबसे सकारात्मक आंकड़ों में बेरोजगारी दर की गिरावट शामिल है. 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के शिक्षित लोगों में बेरोजगारी दर 2024 के 7 प्रतिशत से घटकर 2025 में 6.5 प्रतिशत हो गई.

बेरोजगारी दर में आई कमी

रिपोर्ट के सबसे सकारात्मक आंकड़ों में बेरोजगारी दर की गिरावट शामिल है. 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के शिक्षित लोगों में बेरोजगारी दर 2024 के 7 प्रतिशत से घटकर 2025 में 6.5 प्रतिशत हो गई.

युवा वर्ग के लिए भी अच्छी खबर है. 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग की बेरोजगारी दर 10.3 प्रतिशत से घटकर 9.9 प्रतिशत रह गई. ग्रामीण युवाओं में यह दर 8.3 प्रतिशत और शहरी युवाओं में 13.6 प्रतिशत दर्ज की गई.

ग्रामीण इलाकों में क्या है हाल?

साल 2025 में 15 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर नियंत्रण में रही और रोजगार की स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दी. ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर सिर्फ 2.4 प्रतिशत रही, जिससे पता चलता है कि गांवों में लोगों को काम के ज्यादा मौके मिले.

Image 423
जॉब मार्केट में गुड न्यूज, बेरोजगारी घटी, सैलरी भी हुई मोटी 3

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 2.1 प्रतिशत रही, जो पुरुषों की 2.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर से कम है. वहीं शहरों में पुरुषों की बेरोजगारी दर घटकर 4.2 प्रतिशत और महिलाओं की 6.4 प्रतिशत रह गई, जिसके चलते शहरी बेरोजगारी दर भी कम होकर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: पिछले पांच सालों में कब आया था UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां देखें ट्रेंड

Previous article ललितग्राम-वीरपुर रेल लाइन सर्वे का काम तेज, सांसद बोले- मेरे कार्यकाल में पूरा कराने का प्रयास
Next article गाना ‘लगता हरदिया’ में छलका रितेश पांडे का दर्द, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel