[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Alakh Pandey को मिला यूपी गौरव सम्मान, प्रयागराज की गलियों से बड़े ब्रांड तक, जानें उनकी कहानी

Alakh Pandey को मिला यूपी गौरव सम्मान, प्रयागराज की गलियों से बड़े ब्रांड तक, जानें उनकी कहानी

0
Alakh Pandey को मिला यूपी गौरव सम्मान, प्रयागराज की गलियों से बड़े ब्रांड तक, जानें उनकी कहानी
UP गौरव सम्मान लेते अलख पांडे

Alakh Pandey Receives UP Gaurav Samman: उत्तर प्रदेश सरकार ने Physics Wallah (PW) के फाउंडर अलख पांडे को ‘यूपी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया है. 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ये सम्मान दिया गया. इनोवेशन, नई सोच और देश के लिए योगदान देने के लिए अलख पांडे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सम्मानित किया गया.

सम्मान मिलने पर Alakh Pandey ने क्या कहा?

ये सम्मान मिलना सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यूपी के हर उस छात्र की पहचान है जो बड़े सपने देखते हैं. मैं इसी मिट्टी का बेटा हूं और मेरा लक्ष्य है कि भारत का कोई भी बच्चा पैसों की कमी के कारण अच्छी शिक्षा से दूर न रहे. फिर चाहे वो बच्चा गरीब हो छोटे गांव से आया हो. अलख पांडे ने कहा कि वो इस सम्मान को देश के सभी टीचर्स को समर्पित करते हैं.

गरीबी में बीता बचपन

अलख पांडे प्रयागराज के रहने वाले हैं. आज खुद में एक ब्रांड बन चुके अलख पांडे का बचपन गरीबी में बीता. उन्होंने बहुत सी मुश्किलों का सामना करते हुए पढ़ाई की. एक छोटे से कमरे में व्हाइटबोर्ड और कैमरे से शुरू हुआ उनका सफर आज एक बड़ा ब्रांड बन चुका है. उन्होंने गरीब स्टूडेंट्स को मुफ्त शिक्षा देने की सोच के साथ फिजिक्स वाला एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी.

गरीब और गांव के स्टूडेंट तक पहुंचा रहे हैं शिक्षा

अलख पांडे आज भी अपनी जड़ों से जुड़ें हुए हैं. उन्होंने यूपी के कई स्कूलों के इनोवेशन और उसे मॉर्डन बनाने में पर्सनली मदद की है. गांव-गांव और गरीबी-से-गरीब स्टूडेंट तक शिक्षा पहुंचाने की कोशिश की है. कई JEE और NEET पास करने वाले जरूरतमंद स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी है. अलख पांडे के नेतृत्व में PhysicsWallah ने देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के परिवारों के लिए भी खास पहल की है. PW ने CRPF, BSF और SSB के साथ मिलकर शहीद जवानों के बच्चों को मुफ्त क्वालिटी एजुकेशन देने की शुरुआत की है. साथ ही, सेवा में रहे और रिटायर्ड जवानों के बच्चों को भी स्कॉलरशिप और फीस में छूट दी जा रही है.

  • यूपी के कई स्कूलों के इनोवेशन और मॉडर्नाइजेशन में मदद
  • गांव-गांव और गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की पहल
  • JEE और NEET पास करने वाले जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप
  • शहीद जवानों के बच्चों को मुफ्त क्वालिटी एजुकेशन की व्यवस्था
  • CRPF, BSF और SSB के साथ पार्टनरशिप कर विशेष शिक्षा प्रोग्राम
  • सेवा में रहे और रिटायर्ड जवानों के बच्चों को फीस में छूट और स्कॉलरशिप

यह भी पढ़ें- गुरु ही नहीं, ‘गुरुआइन’ भी कमाल की, अलख पांडे की पत्नी की डिग्रियां बनीं मिसाल

Previous article BBL Final 2026: पर्थ स्कॉर्चर्स ने रचा इतिहास, सिडनी सिक्सर्स को हराकर 6वीं बार जीता खिताब
Next article Xiaomi Republic Day Sale: हर प्रोडक्ट पर ऑफर, 75% तक की बचत का मौका
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel