[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education पेड़ लगाओ, डिग्री पाओ! शिक्षा और पर्यावरण को जोड़ने वाली अनोखी पहल

पेड़ लगाओ, डिग्री पाओ! शिक्षा और पर्यावरण को जोड़ने वाली अनोखी पहल

0
पेड़ लगाओ, डिग्री पाओ! शिक्षा और पर्यावरण को जोड़ने वाली अनोखी पहल
Philippines Graduation Rule

Philippines Graduation Rule: जहां दुनिया भर में ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए परीक्षा और प्रोजेक्ट अनिवार्य होते हैं, वहीं फिलीपींस ने एक बेहद अनोखा नियम लागू किया है. यहां किसी भी छात्र को ग्रेजुएशन या प्रमोशन से पहले कम से कम 10 पेड़ लगाने होंगे, तभी उसे डिग्री दी जाएगी. यह नियम न केवल शिक्षा से जुड़ा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है.

2019 में पास हुआ था कानून

फिलीपींस की संसद ने 2019 में ‘Graduation Legacy for the Environment Act’ को सर्वसम्मति से पारित किया था. इस कानून का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देना है.

यह नियम स्कूल, हाई स्कूल और कॉलेज- तीनों स्तरों के छात्रों पर लागू होता है. इसका मतलब यह है कि किसी भी स्तर की शैक्षणिक उपाधि के लिए छात्र को पौधारोपण करना जरूरी है.

कहां होंगे पौधारोपण?

सरकार ने इसके लिए विशेष रूप से मैंग्रोव वन, सैन्य क्षेत्र, प्राकृतिक पार्क, और शहरी क्षेत्र चिह्नित किए हैं. यहां छात्र पौधे लगाएंगे और स्थानीय सरकारी एजेंसियों की निगरानी में इन पौधों की देखरेख होगी.

पेड़ों के पीछे बड़ा मकसद

एक समय था जब फिलीपींस का 70% भूभाग जंगलों से ढका हुआ था, लेकिन अब यह आंकड़ा 20% के आसपास रह गया है. इसे देखते हुए सरकार ने हर साल 175 मिलियन से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है. इस तरह छात्रों की भागीदारी से देश में पर्यावरण संतुलन बहाल करने की कोशिश की जा रही है.

यह पहल शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि छात्रों को जमीनी स्तर पर सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाती है.

यह भी पढ़ें: UPSC ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनने में कन्फ्यूजन? जानिए अधिकतर टॉपर्स क्या चुनते हैं

Previous article अजी, क्या बात है! भारत को रशियन T-14 अर्माटा टैंक का ऑफर, बटन दबाते ही धुआं-धुआं होगा पाकिस्तान
Next article शिबू सोरेन ने अलग राज्य से पहले कराया था स्वायत्तशासी परिषद का गठन और 2008 में परिसीमन को रुकवाया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel