[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Patna High Court recruitment 2026 : टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका, 92 हजार तक होगी सैलरी

Patna High Court recruitment 2026 : टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका, 92 हजार तक होगी सैलरी

0
Patna High Court recruitment 2026 : टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका, 92 हजार तक होगी सैलरी
Patna High Court recruitment

Patna High Court recruitment 2026 : पटना हाई कोर्ट की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी है. आप अगर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो वक्त रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सरकारी नौकरी से जुड़ने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन के लिए योग्यता  

मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई/ बीटेक या एमसीए की डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखनेवाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.
आयु सीमा : आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जायेगी.  

इसे भी पढ़ें : SSC GD Constable schedule : एसएससी ने जारी किया जीडी कांस्टेबल परीक्षा का शेड्यूल, वीक प्रिफरेंस का दिया विकल्प

मिलेगा अच्छा वेतन  

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के अनुसार 29,200 से 92,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. साथ ही महंगाई भत्ता और हाउस रेंट अलाउंस भी देय होगा.

जानें चयन प्रक्रिया के बारे में 

टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा. सीबीटी में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा के सिलेबस में मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस के विषय (जैसे डेटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, ऑपरेटिंग सिस्टम) और सामान्य अंग्रेजी एवं रीजिनिंग शामिल होंगे. सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा, जिसमें उनके तकनीकी कौशल और व्यक्तित्व का परीक्षण होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.  
अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2026.  
विवरण के लिए देखें : https://phc-recruitment.com/

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel