[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NTPC recruitment 2024 : असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के 50 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से मांगे गये हैं आवेदन

NTPC recruitment 2024 : असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के 50 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से मांगे गये हैं आवेदन

0
NTPC recruitment 2024 : असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के 50 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से मांगे गये हैं आवेदन
NTPC recruitment 2024

NTPC recruitment 2024 : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के 50 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण

असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के कुल 50 पदों में सामान्य के 22, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14, अनुसूचित जाति के 6 और अनुसूचित जनजाति के 3 पद शामिल हैं.

आप कर सकते हैं आवेदन

मान्यताप्राप्त संस्थान से मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल/ प्रोडक्शन/ केमिकल/ कंस्ट्रक्शन/ इंस्ट्रूमेंटेशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें. 
आयु सीमा : आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : BSF recruitment 2024 : स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के 275 पदों पर युवाओं से मांगे गये हैं आवेदन

वेतनमान

असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा.

जानें चयन प्रक्रिया के बारे में

प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या के आधार पर एनटीपीसी द्वारा मल्टी-स्टेज सेलेक्शन प्रोसेस को अपना जा सकता है. इस प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की  शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग (योग्यता/अंकों के प्रतिशत आदि के आधार पर), लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू या प्रबंधन के अनुसार उपयुक्त विकल्पों का संयोजन शामिल हो सकता है. ऑनलाइन चयन परीक्षा (यदि हो तो) में दो चरण-सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होंगे. उम्मीदवारों को दोनों चरणों में अलग-अलग पास होना होगा. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा. 

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.
अंतिम तिथि : 10 दिसंबर, 2024.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://careers.ntpc.co.in/recruitment/advertisements/16_24_eng_adv

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel