[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UGC NET Certificate: यूजीसी नेट जून 2025 का सर्टिफिकेट जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Certificate: यूजीसी नेट जून 2025 का सर्टिफिकेट जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

0
UGC NET Certificate: यूजीसी नेट जून 2025 का सर्टिफिकेट जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Certificate

UGC NET Certificate: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2025 सत्र का प्रमाण पत्र (Certificate) जारी कर दिया है. परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक देशभर में आयोजित की गई थी. अब सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वे ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर मेल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं.

पीएचडी के लिए 1.28 लाख उम्मीदवार योग्य

इस साल के आंकड़ों के अनुसार, 1,28,179 उम्मीदवारों ने पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है. यूजीसी नेट जून सत्र 2025 में कुल 10.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 7.52 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 4,46,849 महिलाएं, 3,05,122 पुरुष और 36 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल रहे.

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतने उम्मीदवार योग्य

घोषित परिणामों के मुताबिक, 5,269 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की है. वहीं 54,885 उम्मीदवारों ने केवल असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता हासिल की है.

ऐसे करें प्रमाण पत्र डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UGC NET June 2025 Certificate” लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
    एनटीए का कहना है कि परिणाम और प्रमाण पत्र पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट लिस्ट आधारित हैं. सफल उम्मीदवार अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद या पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा

Previous article एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा होगी शुरू
Next article Congress AI Video: कांग्रेस के AI वीडियो पर भड़कीं NDA की महिला नेत्री, राहुल- तेजस्वी को दी वोट से चोट देने की चेतावनी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel