[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education कौन हैं Nitish Rajput? SSC पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा 

कौन हैं Nitish Rajput? SSC पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा 

0
कौन हैं Nitish Rajput? SSC पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा 
Nitish Rajput (PC-Social Media)

Nitish Rajput SSC Controversy: आज का समय यूट्यूबर का दौर है. यूट्यूबर को पूरी छूट है कि वो अपने विचार के साथ कोई कॉन्टेंट बनाएं. लेकिन कई बार ऐसा करना भारी पड़ जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ यूट्यूबर नीतीश राजपूत के साथ. नीतीश राजपूत इन दिनों SSC पर बनाए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. उन पर SSC परीक्षाएं करानी वाली एक कंपनी ने 2.5 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

नीतीश राजपूत पर एक निजी कंपनी Eduquity Technologies Pvt. Ltd. ने 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) का केस कर दिया है. दरअसल, यूट्यूबर ने एक वीडियो बनाई थी, जिसमें RTI, सरकारी दस्तावेज और पब्लिक रिकॉर्ड के आधार पर SSC परीक्षाओं के संचालन पर सवाल उठाया था. उन्होंने किसी व्यक्ति पर सीधा आरोप नहीं लगाया, बल्कि सिस्टम की खामियों को उजागर किया था.

Eduquity Technologies का कहना है कि नीतीश गलत और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं, जिससे उनकी कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में इस कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में 2.5 करोड़ का केस किया और वीडियो को हटाने की मांग की.

कौन हैं Nitish Rajput?

नीतीश राजपूत एक जाने-माने यूट्यूबर हैं. उन्होंने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है. वे सरकारी नीतियों, इतिहास और सामाजिक मुद्दों, खासकर SSC, UPSC पर वीडियो बनाते हैं. वे यूट्यूब पर @NitishRajput नाम से चैनल चलाते हैं. इस चैनल को अब तक 81 लाख 30 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं. उनके सभी वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज हैं. Reality Of SSC Exams वाले वीडियो, जिसकी अभी इतनी चर्चा हो रही है, उस वीडियो पर अकेले 5.5 मिलियन यानी कि 55 लाख के व्यूज हैं.

यह भी पढ़ें- मनोज मुंतशिर का छलका दर्द! कहा- एक बच्चे को खुश करने के लिए दूसरे को थप्पड़, काला कानून वापस लो

Previous article दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Next article भदौरा में कुर्की-जब्ती के दौरान फरार आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel