[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BHU नहीं ये कॉलेज है छात्रों की पहली पसंद, Admission लेने से पहले देखें Ranking

BHU नहीं ये कॉलेज है छात्रों की पहली पसंद, Admission लेने से पहले देखें Ranking

0
BHU नहीं ये कॉलेज है छात्रों की पहली पसंद, Admission लेने से पहले देखें Ranking
डीयू एनआईआरएफ रैंकिंग

NIRF Ranking 2025 DU And BHU: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई है. जारी रैंकिंग के मुताबिक, इस बार भी IIT Madras ओवरऑल कैटेगरी में टॉप स्थान पर बना रहा. वहीं IISc बैंगलुरु ने अन्य सभी कॉलेज को पीछे छोड़ते हुए रिसर्च कैटेगरी में टॉप रैंक हासिल की है. वहीं इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनवर्सिटी की रैंकिंग में बदलाव आया है. दोनों ही यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार हुआ है. 

NIRF Ranking 2025 DU And BHU: डीयू और बीएचयू की रैंकिंग में हुआ सुधार 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने इस बार एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में एक पायदान की बढ़त दर्ज की है और पांचवां स्थान हासिल किया है. वहीं, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) एक स्थान खिसककर छठी रैंक पर आ गई है. 

AMU Ranking: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में गिरावट 

वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज हुई है. एनआईआरएफ 2024 में आठवें स्थान पर रही AMU इस बार दो पायदान नीचे खिसककर 10वें स्थान पर आ गई है. इस बीच, कोयंबटूर की अमृता विश्वविद्यापीठम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस साल आठवां स्थान हासिल किया है. 

हर साल जारी की जाती है एनआईआरएफ रैंकिंग

एनआईआरएफ (NIRF) फ्रेमवर्क देशभर के संस्थानों को रैंक देने की एक प्रणाली है. यह रैंकिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा गठित एक कोर कमेटी की सिफारिशों पर आधारित होती है. इस कमेटी ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों और संस्थानों की रैंकिंग के लिए व्यापक मानदंड तय किए हैं. हर साल ये रैंकिंग जारी की जाती है.

BHU: 1916 में हुई थी बीएचयू की स्थापना

बीएचयू की स्थापना 1916 में हुई थी. यहां अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर कई कोर्सेज चलाए जाते हैं. बीचएयू साइंस से लेकर आर्ट्स तक की पढ़ाई के लिए छात्रों की पहली पसंद है. यहां कई तरह के वोकेशनल कोर्सेज भी चलाए जाते हैं. ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर दाखिला लेने के लिए सीयूईटी परीक्षा कराई जाती है. वहीं अन्य कोर्सेज में भी दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराए जाते हैं.

डीयू के इन विषयों की है खूब डिमांड

इधर, दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने आर्ट्स और भाषा विषय के लिए जाना जाता है. यहां यूजी और पीजी के कोर्सेज कराए जाते हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी में हर साल बड़ी संख्या में पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी आदि विषय में दाखिले के लिए छात्र अप्लाई करते हैं.

यह भी पढ़ें- NIRF Ranking 2025: IIT को पछाड़ा इस संस्थान ने, बना देश का Number 1 कॉलेज

Previous article Beetroot Pachadi Recipe: ओणम के मौके पर बनाएं ये बीटरूट पचड़ी, शानदार स्वाद जो सब का दिल जीत ले
Next article झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 12 साइबर अपराधी बेनकाब
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel