[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NHPC recruitment : अप्रेंटिस के 182 पदों पर मांगे गये आवेदन

NHPC recruitment : अप्रेंटिस के 182 पदों पर मांगे गये आवेदन

0
NHPC recruitment : अप्रेंटिस के 182 पदों पर मांगे गये आवेदन
NHPC Limited Apprentice posts

NHPC recruitment : एनएचपीसी लिमिटेड ने भारतीय युवाओं से ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस एवं आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 182 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि एक वर्ष है.

कुल पद 182

लोकेशन के अनुसार कुल पद संख्या
धौलीगंगा पावर स्टेशन 16
तीस्ता VI जलविद्युत परियोजना 17
उरी पावर स्टेशन 31
सेवा II पावर स्टेशन 13
किशनगंगा पावर स्टेशन 15
चमेरा – II पावर स्टेशन 24
पार्वती-II जलविद्युत परियोजना 28
सुबनसिरी लोअर एचईपी 32
रीजन ऑफिस, जम्मू 6

आवेदन के लिए योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ कंप्यूटर साइंस) में इंजीनियरिंग डिग्री, बीकॉम, बीएससी (नर्सिंग), एमबीए या मास कम्युनिकेशन में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.

डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र, फार्मेसी, नर्सिंग (जीएनएम) या एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और बीबीए (सुपरवाइजर एचआर के लिए) पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं.

आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर और कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण दिये गये लिंक से प्राप्त करें.

इसे भी पढ़ें : Patna High Court recruitment 2026 : टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका, 92 हजार तक होगी सैलरी

आयु सीमा

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित श्रेणियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी.

जानें स्टाइपेंड के बारे में

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 13,500 रुपये प्रतिमाह और आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.

बिना इंटरव्यू होगा चयन

अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना इंटरव्यू के केवल मेरिट के आधार पर होगा. ग्रेजुएट के लिए 10वीं, 12वीं और डिग्री के अंकों को जोड़ा जायेगा, जबकि डिप्लोमा और आईटीआई के लिए 10वीं और संबंधित कोर्स के अंकों को आधार बनाया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 6 मई, 2026.
विवरण देखें : https://www.nhpcindia.com/assests/pzi_public/job/details_1776081286_1709.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel