[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education नीट Aspirant हैं, लेकिन नहीं पता है ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा का फर्क? आज ही जानें 

नीट Aspirant हैं, लेकिन नहीं पता है ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा का फर्क? आज ही जानें 

0
नीट Aspirant हैं, लेकिन नहीं पता है ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा का फर्क? आज ही जानें 
ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा में क्या है अंतर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET UG Quota AQI Vs SQ: नीट यूजी 12वीं के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो नीट यूजी परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होता है. जहां ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के आधार पर छात्रों को सीट मिलती है. अब आप में से बहुत सारे छात्र सोच रहे होंगे कि ये ऑल इंडिया कोटा और स्टेट लेवल कोटा क्या है और दोनों के बीच क्या अंतर है? आइए, जानते हैं. 

All India Quota: क्या है ऑल इंडिया कोटा? 

नीट यूजी काउंसलिंग में, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% सीटों के लिए है, जो पूरे भारत के उम्मीदवारों के लिए खुली होती है. ऑल इंडिया कोटा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जाती है. सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटा के तहत 15 प्रतिशत सीटें होती हैं. किसी भी राज्य का उम्मीदवार नीट यूजी स्कोर (NEET UG Score) अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर ऑल इंडिया कोटा के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकता है. 

State Quota: राज्य कोटा क्या है?

यह प्रत्येक राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85% सीटों के लिए होता है. इन सीटों पर केवल उस राज्य के निवासी या अधिवासी (डोमिसाइल) उम्मीदवार ही प्रवेश के लिए पात्र होता है. इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया प्रत्येक राज्य द्वारा अलग-अलग आयोजित की जाती है. इसमें संबंधित राज्य की आरक्षण नीतियों और प्रवेश मानदंडों का पालन किया जाता है. 

NEET UG Quota AQI Vs SQ: क्या है मुख्य अंतर? 

  • प्रवेश प्रक्रिया
  • सीटों का प्रतिशत 
  • पात्रता

NEET UG 2025 Exam Date: कब हुई थी नीट परीक्षा? 

वर्ष 2025 में नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड (ओएमआर-आधारित) में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी. वहीं परिणाम 14 जून 2025 को जारी किया गया था. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया गया था. काउंसलिंग की प्रक्रिया नीट यूजी 2025 की पहले राउंड की काउंसलिंग 21 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. 

यह भी पढ़ें- बिहार में बनना है Nurse, यहां करें अप्लाई, 5000 से अधिक पदों पर Vacancy 

Previous article Aankhon Ki Gustakhiyan OTT Release: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ओटीटी पर आने को है तैयार, जानें कब हो रही है रिलीज
Next article Bhojpuri Song: जन्मदिन पर ‘पटना की जगुआर’ बनी अक्षरा सिंह, गाने में एक्शन मोड देख उड़े फैंस के होश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel