[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education 3 घंटे में 180 सवाल, NEET UG के लिए फॉलो करें ये लास्ट मिनट टिप्स

3 घंटे में 180 सवाल, NEET UG के लिए फॉलो करें ये लास्ट मिनट टिप्स

0
3 घंटे में 180 सवाल, NEET UG के लिए फॉलो करें ये लास्ट मिनट टिप्स
मेडिकल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

NEET UG Last Minute Tips: जैसे-जैसे नीट यूजी परीक्षा करीब आती है, छात्रों के मन में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है. ऐसे समय में PhysicsWallah Vidyapeeth के Regional Academic Head अतुल सैमुअल सिन्हा का मानना है कि आखिरी दिनों में नई चीजें पढ़ने से ज्यादा जरूरी है सही रणनीति के साथ तैयारी करना. आइए उनसे NEET UG के लिए लास्ट मिनट टिप्स जानते हैं.

NEET UG का एग्जाम पैटर्न

नीट यूजी तीन घंटे की परीक्षा है, जिसमें कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं. इसमें Physics और Chemistry से 45-45 सवाल और Biology से 90 सवाल होते हैं. बायोलॉजी को NEET का सबसे स्कोरिंग विषय माना जाता है. एग्जाम में नीचे दिए टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करें.

आसान सवाल पहले: परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है. पहले Biology, फिर Chemistry और आखिर में Physics हल करने की रणनीति कई छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होती है. पेपर मुश्किल लगे तो घबराने के बजाय आसान सवालों से शुरुआत करनी चाहिए.

टाइम मैनेजमेंट: Biology के लिए 35 से 40 मिनट, Chemistry के लिए 40 से 45 मिनट और Physics के लिए करीब 60 मिनट देना सही माना जाता है. बाकी समय OMR और उत्तरों की जांच के लिए बचाना चाहिए.

कुछ नया न पढ़ें: परीक्षा के आखिरी दिनों में नया चैप्टर शुरू करना अक्सर नुकसान पहुंचा सकता है. इस समय केवल रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए. अचानक बहुत लंबे समय तक पढ़ाई करने की कोशिश भी सही नहीं मानी जाती.

नींद पूरी करें: एग्जाम से पहले अच्छी नींद, संतुलित भोजन और पर्याप्त पानी उतना ही जरूरी है जितना पढ़ाई. क्योंकि थका हुआ दिमाग परीक्षा हॉल में सही प्रदर्शन नहीं कर पाता.

एग्जाम सेंटर टिप्स

Atul Samuel Sinha के अनुसार, यह परीक्षा सिर्फ याददाश्त की नहीं, बल्कि समझ, गति, सटीकता और दबाव में सही फैसला लेने की भी परीक्षा है. इसलिए छात्रों को केवल ज्यादा पढ़ने के बजाय सही दिशा में तैयारी करनी चाहिए.

परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचना, भीड़ और गर्मी के बीच खुद को शांत रखना और अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहना बेहद जरूरी है. कई बार परीक्षा केंद्र के बाहर की घबराहट ही छात्रों के आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है.

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा की तैयारी में अब AI बनेगा साथी, याद कर लें ये 7 Prompts 

Previous article कर्क मासिक राशिफल मई 2026: पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आप खुद को थोड़ा दबा हुआ महसूस कर सकते हैं
Next article मिथुन मासिक राशिफल मई 2026: बिजनेस करने वालों को बृहस्पति और शुक्र की युति से बड़ा मुनाफा होगा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel