[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education MBBS या BDS में दाखिला पाने का Golden Chance, देखें राउंड 2 की काउंसलिंग का नया शेड्यूल

MBBS या BDS में दाखिला पाने का Golden Chance, देखें राउंड 2 की काउंसलिंग का नया शेड्यूल

0
MBBS या BDS में दाखिला पाने का Golden Chance, देखें राउंड 2 की काउंसलिंग का नया शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET UG Counselling Round 2 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 दूसरे राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. अब छात्रों के पास एक और मौका है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल परीक्षा दी है और मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे 15 सितंबर तक च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं. 

कैंडिडेट्स 5 सितंबर से 15 सितंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. च्वॉइस लॉक करने की सुविधा 14 सितंबर दोपहर 1 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक चलेगी. वहीं सीट एलोकेशन की प्रक्रिया 15 से 16 सितंबर तक होगी और रिजल्ट 17 सितंबर को घोषित होगा. वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें सीट मिलेगी, उन्हें 18-25 सितंबर 2025 तक अपने आवंटित संस्थान रिपोर्ट करना होगा और दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

NEET UG Counselling Round 2 Schedule: यहां देखें शेड्यूल 

5-15 सितंबर – कॉलेज और कोर्स चुनें

14 सितंबर दोपहर 1 बजे – 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक – च्वॉइस लॉक करें

15-16 सितंबर – सीट एलोकेशन प्रक्रिया

17 सितंबर – रिजल्ट जारी

18-25 सितंबर – आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करें और दाखिला प्रक्रिया पूरी करें

किनके लिए है ये काउंसलिंग?

यह प्रक्रिया खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं. इसके अलावा जो उम्मीदवार पहले राउंड में अपनी पसंद की सीट नहीं पा सके वे इस राउंड में नई सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

MBBS Admission: सीट की संख्या में इजाफा

MCC ने राउंड-2 की सीट मैट्रिक्स में 197 नई सीटों की बढ़ोतरी की है. इससे पहले, पहले दौर के बाद 1,134 नई सीटें MBBS और BDS कोर्स के लिए जोड़ी गई थीं. इसके अलावा अभी भी 7,088 वर्चुअल रिक्त सीटें और 13,501 स्पष्ट रिक्त सीटें MBBS, BDS और BSc नर्सिंग कोर्स में उपलब्ध हैं. ध्यान रहे, हाल ही में जोड़ी गई 197 सीटें इन रिक्त सीटों से अलग हैं. अगर आपने पहले ही अपनी च्वॉइस भरी है, तो अब आप चाहें तो इन नई सीटों को भी अपनी प्रेफरेंस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- मेडिकल ऑफिसर बनने का Golden Chance, UPSC ने निकाली जबरदस्त भर्ती

Previous article Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, मां पर राजनीति करने वालों को ये क्या कह दिया?
Next article Box Office Report: मिराई ने बागी 4-द बंगाल फाइल्स का हाल किया बेहाल, 3 दिनों में ही की धाकड़ कमाई, जानें कलेक्शन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel