[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, NTA को बताया Never Trustable Agency  

परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, NTA को बताया Never Trustable Agency  

0
परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, NTA को बताया Never Trustable Agency  
खान सर (PC-X)

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से देशभर के छात्रों और उनके माता पिता के बीच आक्रोश है. गाहे-बगाहे ये आक्रोश ट्वीट और फेसबुक पोस्ट के जरिए आप तक पहुंच ही रहा होगा. इन पोस्ट के बीच मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधते हुए उसे Never Trustable Agency तक कह दिया.

NTA पर भड़के खान सर

खान सर ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि 10 रुपये का बच्चों का जो डायपर आता है न वा इतना लीक नहीं करता, जितना NTA के पेपर लीक हो जा रहे हैं. मुझे तो समझ नहीं आता है कि पेपर कराने के लिए दिया गया है या लीक कराने के लिए. आगे उन्होंने कहा कि CBI को तथाकथित पेपर लीक की जांच का मामला सौंपा गया है. लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि तब तक बच्चों की MBBS की डिग्री पूरी हो जाएगी जब तक इनकी जांच की रिपोर्ट सामने आएगी.

NTA के लिए बस एक पेपर लीक, छात्रों के लिए पूरी लाइफ का सवाल है

खान सर ने आगे कहा कि NTA के लिए ये सिर्फ पेपर लीक है. लेकिन उन स्टूडेंट्स के लिए जिनके पास ये आखिरी मौका था, उनकी तो पूरी लाइफ का सवाल है. खान सर ने कहा कि लड़कों को तो फेल होने पर भी दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला जाता है. लेकिन कई लड़कियां होंगी, जिनके घर से शादी के लिए कॉल आ गया होगा. NTA ने तो कह दिया कि वो रजिस्ट्रेशन फीस दोबारा नहीं लेगी. NTA तो करोड़पति है. लेकिन कई ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिनके माता-पिता ने एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए 1000-1500 रुपये खर्च किए होंगे. इन माता-पिता के लिए ये पैसे बहुत मायने रखते हैं, वो दोबार एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए पैसे कैसे जुटाएंगे.

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाई आवाज, NTA को घेरा

खान सर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया पर सरकार और सरकारी एजेंसी के काम करने के तरीके और भ्रष्टाचार पर सवाल उठने लग हैं. कई यूजर्स ने NTA को बुरी तरह से ट्रोल किया.

सोशल media प्लेटफॉर्म X और Instagram पर #NEETUG2026, #PaperLeak और #NTA ट्रेंड करने लगे. कई कोचिंग शिक्षकों और एजुकेशन यूट्यूबर्स ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की है.

NTA पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब NTA पर पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठे हैं. इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं. 2024 में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद भी NEET UG जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे थे.

यह भी पढ़ें- 22 लाख छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी, NEET UG रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा?

Previous article Sony Bravia 3II Smart TV भारत में लॉन्च: XR प्रोसेसर और 120Hz 4K डिस्प्ले के साथ जानें कीमत
Next article Bokaro News : प्रांजल ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel