[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NEET UG 2025: छात्रों को बड़ा झटका, इस साल नहीं बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC ने उठाया सख्त कदम

NEET UG 2025: छात्रों को बड़ा झटका, इस साल नहीं बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC ने उठाया सख्त कदम

0
NEET UG 2025: छात्रों को बड़ा झटका, इस साल नहीं बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC ने उठाया सख्त कदम
NEET UG 2025

NEET UG 2025: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक निराशाजनक खबर है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस और पीजी की सीटों में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है. इसके तहत नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने, मौजूदा कॉलेजों की सीटें बढ़ाने और रिन्यूअल मंजूरी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस कदम से सबसे ज्यादा असर NEET UG 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ेगा, जो पहले से ही सीमित सीटों और बढ़ती कटऑफ से जूझ रहे हैं.

भ्रष्टाचार का खुलासा, 1300 करोड़ की रिश्वतखोरी की जांच

NMC का यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश में मेडिकल कॉलेजों से जुड़े बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. CBI ने हाल ही में 1300 करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों, पांच डॉक्टरों समेत कुल 34 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

जांच में सामने आया है कि 40 से अधिक मेडिकल कॉलेजों ने फर्जी दस्तावेज, गलत निरीक्षण रिपोर्ट और रिश्वत के माध्यम से मान्यता प्राप्त की थी. हवाला के जरिए रिश्वत का लेनदेन हुआ और बिचौलियों ने पूरे नेटवर्क को संभाला.

छात्रों के भविष्य पर संकट

इस घोटाले और NMC की रोक का सीधा असर उन छात्रों पर पड़ेगा, जो NEET UG 2025 के माध्यम से एमबीबीएस या पीजी कोर्स में प्रवेश लेने की योजना बना रहे थे. अब जब सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, तो प्रतिस्पर्धा और भी कठिन हो जाएगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए NMC का यह कदम जरूरी था, लेकिन इसकी कीमत छात्रों को चुकानी पड़ रही है.

Also Read: परीक्षा में Top कैसे करें? ChatGPT ने दिया मजेदार जवाब, इन स्मार्ट Tips से छुएं सफलता का शिखर

Also Read: DU ADMISSION CSAS 2025: डीयू में 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन, अब करना होगा ये काम

Previous article Quordle 10 जुलाई 2025: आज की पहेली ने बढ़ाया दिमागी रोमांच | Game 1263
Next article India Post GDS 5th Merit List 2025 OUT: जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट जारी, यहां से करें चेक
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel