[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NEET UG 2025: भारत-पाक तनाव और अलर्ट के बीच नीट यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, एग्जाम सेंटर जाने से पहले देखें कश्मीरी छात्र

NEET UG 2025: भारत-पाक तनाव और अलर्ट के बीच नीट यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, एग्जाम सेंटर जाने से पहले देखें कश्मीरी छात्र

0
NEET UG 2025: भारत-पाक तनाव और अलर्ट के बीच नीट यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, एग्जाम सेंटर जाने से पहले देखें कश्मीरी छात्र
NEET PG 2025

NEET UG 2025 in Jammu Kashmir: 4 मई 2025 को पूरे देश में नीट यूजी एग्जाम (NEET UG 2025) होगा. जम्मू कश्मीर के 10 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है. वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है. ऐसे में असमंजस की स्थिति है कि जम्मू कश्मीर में नीट परीक्षा कैसे आयोजित होगी या फिर एग्जाम सेंटर के ट्रांसफर आदि के बारे में विचार किया जाएगा. आइए समझते हैं इस लेख में जम्मू कश्मीर में नीट को लेकर दिशा-निर्देश (NEET UG 2025 in Jammu Kashmir) देखें विस्तार से.

जम्मू-कश्मीर में NEET 2025 के परीक्षा केंद्र (NEET UG 2025)

NEET 2025 की परीक्षा देशभर के 552 शहरों में आयोजित होगी. इनमें से जम्मू-कश्मीर के 10 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है और इनमें बड़गाम, पुलवामा और कठुआ आदि शहर शामिल हैं. जिन छात्रों को जम्मू-कश्मीर में एग्जाम देना है, वे अपनी परीक्षा का शहर “NEET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025” के जरिए देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2025: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट

जम्मू और कश्मीर NEET परीक्षा केंद्र 2025 के लिए निर्देश

जिन छात्रों को जम्मू और कश्मीर में NEET 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र दिया गया है, उन्हें कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा. यह निर्देश इस प्रकार हैं:

  • समय पर पहुंचें- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:00 बजे तक पहुंचना जरूरी है। अगर कोई छात्र 1:30 बजे के बाद आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • एडमिट कार्ड की आवश्यकता- छात्रों को NEET UG प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर दिखाना होगा ताकि उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल सके
  • परीक्षा समाप्ति से पहले न जाएं- छात्रों को परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.
  • आधार कार्ड लाना अनिवार्य- छात्रों को अपना आधार कार्ड (अपडेटेड कॉपी) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा, ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में कोई समस्या न हो.
  • प्रतिबंधित वस्तुएं- छात्रों को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है.

एडमिट कार्ड पर होगी पूरी जानकारी (NEET 2025)

जब NEET एडमिट कार्ड 2025 जारी होगा, तब उसमें छात्रों को पूरा परीक्षा केंद्र (शहर, पता, सेंटर कोड आदि) लिखा मिलेगा. इस जानकारी से उन्हें यह तय करने में आसानी होगी कि परीक्षा कहां देनी है.

यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी पाने की जंग! RRB Group D की 1 पोस्ट पर 300 से अधिक आवेदन, पूरी संख्या देख उड़ जाएंगे होश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel