[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र

NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र

0
NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र
NCERT Syllabus Changes

NCERT Syllabus Changes 2025: एनसीईआरटी के सिलेबस में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो सकता है. अब एनसीईआरटी की किताबों में असली हीरो की कहानी बताई जाएगी. दरअसल, अब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां छात्रों को पढ़ाई जाएगी. यह घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई है. 

War Heroes: कर्तव्य और बलिदान की कहानी से परिचित होंगे छात्र

रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा की गई. इस कदम का उद्देश्य है छात्रों को साहस, कर्तव्य और बलिदान की प्रेरणादायक कहानियों से परिचित कराना. साथ ही युद्ध के हीरो (War Heroes) की कहानी बताना. अब सीबीएसई और अन्य स्कूलों में जहां एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाती हैं, उनके सिलेबस में बदलाव किया जाएगा. 

एनसीईआरटी की किताबों में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानी बताई जाएगी. आइए, जानते हैं ये फेमस चेहरे कौन थे और भारत व समाज के लिए इन्होंने क्या योगदान दिया है. 

Sam Manekshaw: फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

फील्ड मार्शल मानेकशॉ, फील्ड मार्शल का पद पाने वाले भारत के पहले अधिकारी थे. उन्हें प्यार से ‘Sam Bahadur’ भी कहा जाता था. सैम बहादुर ने अपने करियर में 5 बड़े युद्ध में भूमिका निभाई थी.

सैम बहादुर ने किन पांच युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी 

  • द्वितीय विश्व युद्ध
  • 1947-48 का भारत-पाक युद्ध
  • 1962 का भारत-चीन युद्ध
  • 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध

ऐसा माना जाता है कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1971 की युद्ध रही, जिसमें उनकी रणनीति और लीडरशिप के कारण भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और बांग्लादेश का जन्म हुआ. 

Brigadier Mohammad Usman: ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान

ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 को उत्तर प्रदेश के बीबीपुर में हुआ था. 3 जुलाई 1948 को वह जंग के मैदान में शहीद हो गए. ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान भारत के उन मुस्लिम सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (India Pakistan War) में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना इस युद्ध में अपनी अहम योगदान दिया था.  

Somnath Sharma: मेजर सोमनाथ शर्मा

मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी 1923 को हुआ. वे 3 नवंबर 1947 को कश्मीर के बादगाम में शहीद हो गए. मेजर सोमनाथ शर्मा देश के पहले परमवीर चक्र विजेता थे, जो उन्हें मरणोपरांत दिया गया. उन्होंने श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा के लिए अपनी पूरी कंपनी के साथ दुश्मनों से लोहा लिया. माना जाता है कि उनकी बहादुरी के कारण ही आज कश्मीर सुरक्षित है. 

NCERT Syllabus Changes 2025: सिलेबस में क्या बदलाव हुआ? 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, NCERT ने अपने सिलेबस में तीन वीर सैनिकों की जिंदगी और उनके बलिदान की कहानियां जोड़ी जाएंगी. फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी अब 8वीं कक्षा की उर्दू किताब में पढ़ाई जाएगी. ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कहानी 7वीं कक्षा की उर्दू किताब में होगी और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानी 8वीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में शामिल की जाएगी. 

यह भी पढे़ं- बदल गई बाबर और औरंगजेब की परिभाषा…नए अंदाज में पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर

Previous article Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया अपना ही आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को राहत
Next article माफियाओं के लिए काल बनीं SDM शिवानी, ‘भवानी’ नाम से मशहूर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel