[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NCERT का नया नियम, अब बिहार बोर्ड के छात्र CBSE के बराबर 

NCERT का नया नियम, अब बिहार बोर्ड के छात्र CBSE के बराबर 

0
NCERT का नया नियम, अब बिहार बोर्ड के छात्र CBSE के बराबर 
NCERT का नया निमय (तस्वीर एआई जेनरेटेड है)

NCERT New Rule: देश भर के छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. अब चाहे किसी छात्र ने अपनी पढ़ाई सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई या किसी भी राज्य शिक्षा बोर्ड से की हो, उनकी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट को उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में समान रूप से मान्यता दी जाएगी. इस नई व्यवस्था से अलग-अलग बोर्डों के छात्रों के बीच बराबरी का माहौल बनेगा और सभी को समान अवसर मिलेंगे.

NCERT को सौंपी गई जिम्मेदारी 

शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. इसमें बताया गया है कि अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह स्कूल शिक्षा बोर्डों की डिग्रियों की समतुल्यता (equivalence) तय करे. अब तक यह काम भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के पास था, लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह बदलाव किया गया है.

किसी छात्र के साथ नहीं होगा भेदभाव 

नई व्यवस्था के तहत, NCERT अपने राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र ‘परख’ (PARAKH) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी करेगा. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह अकादमिक रूप से कठोर और निष्पक्ष होगी. यानी हर बोर्ड की डिग्री का मूल्यांकन तय मानकों के आधार पर होगा, ताकि किसी छात्र के साथ भेदभाव न हो और सभी को उच्च शिक्षा या नौकरियों के लिए बराबरी का अवसर मिले.

बिहार बोर्ड के छात्रों को समान अवसर मिलेंगे 

इस पहल का सबसे बड़ा उद्देश्य देश के अलग-अलग बोर्डों के बीच मौजूद असमानताओं को खत्म करना है. अब तक कई मामलों में छात्रों को समस्या होती थी कि किसी बोर्ड की डिग्री को अधिक मान्यता मिलती थी और किसी की कम जैसे कि बिहार बोर्ड (Bihar Board) को कम आंका जाता था. खासकर सरकारी नौकरियों या उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के दौरान यह असमानता सामने आती थी. लेकिन अब, इस कदम के बाद, सभी बोर्डों के छात्रों को एक जैसी मान्यता मिलेगी.

आत्मविश्ववास से आगे बढ़ेंगे छात्र

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से न केवल छात्रों की दुविधा खत्म होगी, बल्कि देश की शिक्षा प्रणाली में भी पारदर्शिता और एकरूपता आएगी. अब छात्रों को इस बात की चिंता नहीं रहेगी कि उनके बोर्ड की मार्कशीट कम महत्व रखेगी. यह बदलाव उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा.

यह भी पढ़ें- एक नौकरी में सिर्फ इतना कम समय, Gen Z को लेकर चौंकाने वाले खुलासे 

Previous article IND vs SL: अगर आखिरी गेंद पर न होते ये दो ब्लंडर, तो सुपर ओवर होता ही नहीं, दोनों टीमों से हुई ये गलती
Next article Gita Updesh: संकट की घड़ी में द्रौपदी को दिए श्रीकृष्ण के ये शब्द हर स्त्री के लिए हैं बड़ी सीख
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel