[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education MNNIT Placement 2025: प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी, हाईएस्ट पैकेज में आई गिरावट, इस साल 71 लाख Max CTC

MNNIT Placement 2025: प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी, हाईएस्ट पैकेज में आई गिरावट, इस साल 71 लाख Max CTC

0
MNNIT Placement 2025: प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी, हाईएस्ट पैकेज में आई गिरावट, इस साल 71 लाख Max CTC
MNNIT Placement 2025

MNNIT Placement 2025: मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT), इलाहाबाद का प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025 सत्र के लिए सामने आ चुका है. इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही यह रिपोर्ट जारी की गई, ताकि नए छात्र भी कॉलेज की प्लेसमेंट स्थिति को समझ सकें. इस बार MNNIT में हाईएस्ट पैकेज में पिछले साल की तुलना में गिरावट देखने को मिली है.

MNNIT Placement 2025: कई टॉप कंपनियों से जॉब ऑफर

MNNIT इलाहाबाद में इस साल भी कई नामी कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया. इनमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर किए. इसके अलावा कुछ विदेशी कंपनियां भी कैंपस में आईं, हालांकि उनका पैकेज उतना बड़ा नहीं था जितना पिछले साल देखा गया था.

MNNIT Allahabad Placement Report 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक.

प्लेसमेंट रिपोर्ट बताती है कि कोर ब्रांच यानी मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को भी पर्याप्त प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. हालांकि कंप्यूटर साइंस और आईटी ब्रांच के मुकाबले इनके पैकेज थोड़े कम रहे, लेकिन जॉब की संख्या अच्छी रही.

MNNIT Placement 2025: हाईएस्ट पैकेज में गिरावट

मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT) में इस साल प्लेसमेंट रिपोर्ट सामने आया है. यहां इस बार 531 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं. यहां कुल 1294 जॉब ऑफर आए हैं. इस कॉलेज में हाइएस्ट प्लमसेंट 71 लाख 14 हजार रुपये का है. वहीं, एवरेज प्लेसमेंट 17 लाख 68 हजार रुपये का है.

प्लेसमेंट पैकेज में गिरावट

साल 2024 के प्लेसमेंट सेशल की बात करें तो यहां कुल 432 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं. पिछले साल कंप्यूटर साइंस ब्रांच में हाईएस्ट प्लेसमेंट 71.14 लाख का था. इस कॉलेज में पिछले साल कंप्यूटर साइंस ब्रांच में कुल 248 प्लेसमेंट ऑफर आए थे.

साल 2023 के रिपोर्ट की बात की जाए तो यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट 1 करोड़ 35 लाख का था. वहीं, एवरेज प्लेसमेंट 17 लाख रुपये का था. वहीं, साल 2022 के प्लेसमेंट सेशन में कुल हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ 18 लाख रुपये का था. इस रिकॉर्ड के अनुसार यह कहा जा सकता है कि इस कॉलेज में लगातार प्लेसमेंट रिकॉर्ड में गिरावट हुई है.

अगर आप भी इस इंस्टीट्यूट में दाखिले की योजना बना रहे हैं, तो यह बात ध्यान रखें कि कॉलेज का ब्रांड और नेटवर्क काफी अच्छा है. आने वाले वर्षों में जैसे ही इंडस्ट्री में रिकवरी आएगी, यहां के हाईएस्ट पैकेज में भी दोबारा उछाल देखने को मिल सकता है.

MNIT Placement: कंप्यूटर साइंस वाले भी रह गए पीछे, इस ब्रांच को हाईएस्ट

Previous article ‘ICC जैसे टेस्ट क्रिकेट चला रही, नुकसान होगा, सचिन हैं गावस्कर-कोहली से बेस्ट, बुमराह पर निर्भर है भारत’
Next article नॉर्मल चिकन नहीं, इस मानसून बनाएं चटपटी चिकन काली मिर्च, स्वाद ऐसा कि खाने वाले प्लेट चाट जाएं
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel