[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education दुनिया का नंबर 1 कॉलेज, IIT छोड़ कई JEE टॉपर ने लिया एडमिशन

दुनिया का नंबर 1 कॉलेज, IIT छोड़ कई JEE टॉपर ने लिया एडमिशन

0
दुनिया का नंबर 1 कॉलेज, IIT छोड़ कई JEE टॉपर ने लिया एडमिशन
IIT छोड़ MIT चुन रहे छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

MIT Best BTech College: जब भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बात आती है तो छात्रों की पहली पसंद होती है IIT. आईआईटी में उच्च शिक्षण के साथ साथ रिसर्च और इनोवेशन से छात्रों को परिचित कराया जाता है. इसी के साथ यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) होता है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट IIT का रुख करते हैं. हालांकि, बीते कुछ सालों से देखा जा रहा है कि छात्र IIT को छोड़कर MIT से पढ़ाई कर रहे हैं. JEE Advanced के कई ऐसे टॉपर हैं, जिन्होंने आईआईटी नहीं बल्कि MIT से पढ़ाई करने का फैसला लिया. 

JEE Advanced 2024 के टॉपर ने चुना MIT को 

पिछले साल के JEE Advanced Topper वेद लाहोटी ने भी आईआईटी को छोड़कर MIT में पढ़ने का फैसला किया था. वेद ने दिल्ली जोन में सबसे ज्यादा अंक हासिल किया था. उन्होंने 360 में से 355 अंक हासिल किए थे. वेद मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं. 

2006 के टॉपर ने भी IIT छोड़ MIT को चुना 

वहीं रघु महाजन (Raghu Mahajan) जो 2006 के जेईई टॉपर (JEE Topper) हैं, उन्होंने भी IIT छोड़ MIT चुना था. पहले उन्होंने IIT Delhi में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला लिया था. लेकिन बाद में उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में स्विच करने का फैसला लिया था. उन्होंने MIT में फिजिक्स और मैथ्स विषय को चुना था. 

क्या है MIT? 

दरअसल, एमआईटी भारत का संस्थान नहीं है. यह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित है. MIT यानी कि मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी. यहां उच्च शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को काफी बढ़ावा मिलता है. यह संस्थान अपनी उच्च शिक्षा के लिए जाना जाता है. भारतीय छात्रों का मानना है कि MIT में रिसर्च और इनोवेशन को बहुत बढ़ावा दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें- IIT और IIM का Combo है 16 राज्य, BTech या MBA करने से पहले देखें लिस्ट

Previous article Karwa Chauth Special Movies: इस करवाचौथ पार्टनर के साथ बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों से त्योहार को बनाएं खास, देखें लिस्ट
Next article पूर्वी सिंहभूम के नागाडीह हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, बच्चा चोरी की अफवाह में हुई थी 4 लोगों की मौत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel