[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education जब आम लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान, IPS अफसर बोले- बस टंकी फुल होनी चाहिए

जब आम लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान, IPS अफसर बोले- बस टंकी फुल होनी चाहिए

0
जब आम लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान, IPS अफसर बोले- बस टंकी फुल होनी चाहिए
IPS मनोज शर्मा (PC- इंस्टाग्राम)

IPS Viral Statement: पेट्रोल डीजल का दाम आग उगल रहा है. ऐसे में आम जनता बेहाल है. इस बीच न्यूज स्क्रोल करते हुए मेरी फीड में एक IPS का वीडियो आया. इस वीडियो में IPS कह रहे हैं कि मुझे आजतक नहीं पता है कि डीजल और पेट्रोल कितने रूपये लीटर बीक रही है. मुझे बस इससे मतलब है कि जब मुझे कहीं जाना हो मेरी गाड़ी पूरी भरी होनी चाहिए.]

मुझे नहीं पता पेट्रोल डीजल का दाम: IPS मनोज शर्मा

IPS मनोज शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता पेट्रोल -डीजल का दाम क्या है. मुझे तो बस गाड़ी फुल मिल जाती है. उन्होंने बताया कि IPS को ड्राइवर मिलता है और गाड़ी भी मिलती है. हालांकि, ये स्टेटमेंट पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर नहीं था. IPS बता रहे थे कि IAS -IAS को क्या-क्या सेवाएं मिलती हैं.

IPS अफसर को मिलने वाली सेवाएं

उन्होंने कहा कि आप IPS ऑफिसर हैं तो सरकार आपको गाड़ी देती है, दो ड्राइवर देती है, दो घर में काम करने के लिए स्टाफ देती है. इसके आगे उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घर देती है जिसका किराया 5-6 लाख रुपये प्रति महीने है. अगर आप पूरा गणित बैठाएंगे तो एक IPS ऑफिसर पर सरकार, कम से कम 7-8 लाख रुपये खर्च करती है. आप किसी भी प्राइवेट नौकरी करने वाले से पूछेंगे तो उनकी सैलरी 3 लाख रुपये महीने तो होती है. लेकिन खर्चे उनके उतने ही होंगे.

कौन हैं IPS मनोज शर्मा?

मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं. वे 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया गया था. वे वर्तमान में मुंबई पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में तैनात हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इसका असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बढ़ती ईंधन कीमतों और आर्थिक दबाव को देखते हुए नागरिकों और कंपनियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’, ऑनलाइन मीटिंग्स और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को फिर से प्राथमिकता देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- UPSC क्रैक करना ही काफी नहीं, LBSNAA में भी लगते हैं बैक, 213 IAS हुए फेल

Previous article नवादा सदर अस्पताल में बवाल, इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट
Next article जीविका आहार केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel