[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education LPU में इंटरनेशनल बायोटेक कॉन्फ्रेंस, सस्टेनेबल फ्यूचर पर वैज्ञानिकों ने खींचा ध्यान

LPU में इंटरनेशनल बायोटेक कॉन्फ्रेंस, सस्टेनेबल फ्यूचर पर वैज्ञानिकों ने खींचा ध्यान

0
LPU में इंटरनेशनल बायोटेक कॉन्फ्रेंस, सस्टेनेबल फ्यूचर पर वैज्ञानिकों ने खींचा ध्यान
LPU Campus Image (Social Media)

LPU International Biotech Conference: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी एलपीयू ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इनोवेशन और रिसर्च के मामले में वह देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है. LPU जालंधर में आयोजित इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े देश-विदेश के बड़े नाम एक मंच पर जुटे. कॉन्फ्रेंस का थीम था- “बायोइनोवेट: सस्टेनेबल विकास लक्ष्यों के लिए विज्ञान और समाज के बीच का ब्रिज”. दो दिनों तक चली यह खास मीटिंग कई अहम चर्चाओं और नए आइडियाज की गवाह बनी.

LPU में जुटे ग्लोबल साइंस लीडर्स

इस कॉन्फ्रेंस में कई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ, प्रख्यात वैज्ञानिक और इंडस्ट्री के बड़े चेहरे शामिल हुए. सभी ने मिलकर इस बात पर चर्चा की कि बायोटेक्नोलॉजी कैसे आने वाले समय में सस्टेनेबल डेवलपमेंट का मजबूत आधार बन सकती है. युवाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रिसर्च को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश करने का मौका पाया.

एलपीयू के प्रो-वाइस चांसलर डॉ लोवी राज गुप्ता ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी का लक्ष्य ऐसी रिसर्च को बढ़ावा देना है जो पर्यावरण के अनुकूल हो और समाज को वास्तविक फायदा पहुंचाए. उन्होंने बताया कि आज के समय में सिर्फ नए प्रयोग करना काफी नहीं है. जरूरी यह है कि वह टिकाऊ भी हों और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकें.

स्वदेशी रिसर्च पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सीएसआईआर आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डॉ जबीर अहमद ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत के पास बहुत बड़ा प्राकृतिक खजाना है. उन्होंने रिसर्चर्स से अपील की कि वे भारत के लोकल रिसोर्सेज और हर्बल बायोलॉजिकल एसेट्स पर रिसर्च बढ़ाएं. उनके अनुसार, अगर भारत स्वदेशी बायो-इनोवेशन को बढ़ावा देता है तो दुनियाभर में हेल्थ सेक्टर को game-changing लाभ मिलेंगे.

इस कार्यक्रम में सबसे दिलचस्प बात थी युवा रिसर्चर्स का उत्साह. वे अपने प्रोजेक्ट्स, पोस्टर्स और इनोवेटिव आइडियाज के साथ शामिल हुए. कई छात्रों ने बायोटेक्नोलॉजी के जरिए पर्यावरण संरक्षण, हेल्थकेयर और कृषि से जुड़े सस्टेनेबल सॉल्यूशंस पेश किए. बड़े वैज्ञानिकों ने भी उनकी सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी. इससे यह साफ दिखा कि भारत का विज्ञान भविष्य बेहद उज्ज्वल है.

यह भी पढ़ें: LPU ने क्रिस्प के साथ किया एमओयू, उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम

Previous article WhatsApp सुरक्षा फेल! 8 साल पुरानी खामी से 3.5 अरब नंबर एक्सपोज
Next article अब घर बनाना हुआ बहुत आसान, रेलवे ने सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन किया सस्ता
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel