[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education समर वेकेशन को बनाएं Skillful, AI की मदद से सीखें ये नई स्किल्स

समर वेकेशन को बनाएं Skillful, AI की मदद से सीखें ये नई स्किल्स

0
समर वेकेशन को बनाएं Skillful, AI की मदद से सीखें ये नई स्किल्स
सांकेतिक तस्वीर (Freepik)

New Skills With AI: आज के समय में स्किल्स बहुत इम्पॉर्टन्ट है और अगर समय मिले तो सीखना बहुत अच्छा है. मोबाइल, इंटरनेट और AI ने सब कुछ बदल दिया है. अच्छी नौकरी, अच्छा भविष्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए नई स्किल्स सीखना बहुत जरूरी हो गया है. खासकर स्टूडेंट्स के लिए समर वेकेशन सबसे अच्छा समय है कुछ नया सीखने का. इस छुट्टी में किताबों से दूर होकर प्रैक्टिकल स्किल्स सीख लेंगे तो स्किल्स की दौर में आप आगे निकल जाएंगे.

आजकल AI(Artificial Intelligence)सबसे बड़ा मददगार बन गया है. AI टूल्स की वजह से नई चीजें सीखना पहले से कहीं आसान और इंटरेस्टिंग हो गया है. ChatGPT, Google Gemini, Duolingo AI, YouTube के AI सुझाव ये सब आपकी स्पीड से सीखने में मदद करते हैं. गलती हो जाए तो AI तुरंत बताता है, वीडियो बनाकर समझाता है, और आपके हिसाब से प्लान भी बना देता है. आज की जनरेशन AI की मदद से कुछ हफ्तों में वो स्किल्स सीख रही है जिसे सिखने में पहले महीनों लगते थे.

समर वेकेशन में सीखें ये स्किल्स

  1. विदेशी भाषा (Foreign Language)
    इस वेकेशन आप इंग्लिश के अलावा फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश या जापानी सीखना शुरू करें. इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहतर होंगी और अच्छे कम्युनिकेशन से कॉलेज, जॉब और विदेश जाने में बहुत आसानी होती है.

AI कैसे मदद करता है?
Duolingo,Babbel या ChatGPT से रोज 15-20 मिनट प्रैक्टिस करें. AI आपसे बात करता है, गलतियों को सुधारता है और मजेदार गेम्स के जरिए सिखाता है.

  1. कुकिंग और बेकिंग

आज के समय में खाना बनाना एक बेसिक स्किल हो चुकी है ताकि अकेले रहने पर भी आप भूखे न रहें. बेसिक रेसिपी, किचन सेफ्टी और हेल्दी खाना बनाना सीख लें तो मम्मी-पापा के बाहर होने पर भी आसानी से खाना बना सकेंगे और सेहतमंद रहेंगे.

खाना बनाना सिर्फ भूख मिटाने का काम नहीं है बल्कि यह क्रिएटिविटी भी सिखाता है. आप नए-नए फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं. अपने पसंदीदा डिश को और बेहतर बना सकते है और परिवार को सरप्राइज भी दे सकते है. अच्छी कुकिंग से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

AI कैसे मदद करता है?

YouTube पर सर्च करके आसान रेसिपी खोज सकते हैं. ChatGPT से पूछे “मेरे पास ये सामान है 15 मिनट में क्या बना सकता हूं? और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड मिल जाएगा. AI आपको डाइट के हिसाब से रेसिपी भी सजेस्ट कर सकता है जैसे कम तेल वाली, प्रोटीन वाली या शुगर फ्री डिश.

  1. कोडिंग और प्रोग्रामिंग

बच्चों के लिए स्क्रैच, और बड़े बच्चों या टीनएजर्स के लिए पाइथन बेस्ट ऑप्शन है. कोडिंग सीखने से आपका लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल भी बहुत मजबूत हो जाता है.

आजकल लगभग हर क्षेत्र में कोडिंग की जरूरत पड़ रही है चाहे डॉक्टरी हो, बिजनेस हो या आर्ट हो. कोडिंग सीखकर आप छोटी-छोटी अपनी प्रॉब्लम्स को भी आसानी से सॉल्व कर सकते हैं.

AI कैसे मदद करता है?

AI टूल्स कोड लिखने में मदद करता हैं एरर फिक्स करता हैं और आसान भाषा में समझाता भी हैं. आप GitHub Copilot या ChatGPT से पूछकर आसानी से कोडिंग सीख सकते हैं. AI आपको बग ढूंढने और बेहतर कोड लिखने में भी सहायता करता है.

  1. टेक्निकल प्रोजेक्ट्स

वेकेशन के दौरान आप वेबसाइट बनाना, छोटा रोबोट, या मोबाइल ऐप बनाना सीख सकते है ये सब करके आप टेक्नोलॉजी को अच्छे से समझ सकते है। ये प्रोजेक्ट्स न सिर्फ सीखने में इंट्रेस्टिंग लगते है बल्कि रिज्यूमे में भी बहुत अच्छा प्रभाव डालते हैं।

AI कैसे मदद करता है?
AI आपको आईडिया देगा कोड सजेस्ट करेगा, डिजाइन में मदद करेगा. आप Canva AI, Bubble.io जैसे टूल्स से बिना ज्यादा कोडिंग के भी प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं. AI से पूछे “मेरे पास ये आइडिया है, इसका प्रोजेक्ट कैसे बनाऊं?” तो आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्लान मिल जाएगा.

समर वेकेशन सिर्फ घूमने-खाने या मोबाइल में समय बर्बाद करने का मौका नहीं है. ये खुद को बेहतर बनाने का मौका है. आप रोज थोड़ा-थोड़ा समय दे सकते हैं इन स्किल्स में. एक-दो स्किल्स अच्छे से सीख लेंगे तो पूरा साल कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा.

भूमि की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में सीखें नई भारतीय भाषा, 13 मई से शुरू होगा खास समर कैंप

Previous article रांची से आयी टीम ने कस्तूरबा की छात्राओं से सुविधा और व्यवस्था की ली जानकारी
Next article चांडिल में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel