[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कोरियन डेलीगेशन का स्वागत, भारत और कोरिया के रिश्तों को नई रफ्तार

विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कोरियन डेलीगेशन का स्वागत, भारत और कोरिया के रिश्तों को नई रफ्तार

0
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कोरियन डेलीगेशन का स्वागत, भारत और कोरिया के रिश्तों को नई रफ्तार
VGU Jaipur में कोरियन डेलीगेशन

VGU Jaipur: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) में कोरियन डेलीगेशन के इस दौरे का मुख्य मकसद था कि कोरियन भाषा, कोरियन संस्कृति और आपसी शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाए. शुरुआत पारंपरिक भारतीय अंदाज में हुई. अतिथियों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके बाद जलपान, कैंपस टूर और अलग-अलग विभागों के साथ बातचीत के सत्र रखे गए, ताकि मेहमानों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और माहौल को करीब से जानने का मौका मिले.

VGU Jaipur में कार्यक्रम

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें सीईओ ईआर ओंकार बगड़िया, प्रेसिडेंट प्रो एन डी माथुर और प्रो-प्रेसिडेंट प्रो डीवी एस भगवानलुलु शामिल थे. इसके अलावा Good Neighbors संस्था से आई टीम भी कार्यक्रम का हिस्सा रही, जिसमें सुष्मिता यादव, जंगसोक, मजाहिर, सुंग जूंग चो, और एना किम शामिल थे. साथ ही दिल्ली की संस्था Deepalaya के सीईओ एडवोकेट डॉ के सी जॉर्ज, वीरेंद्र सिंह और शालिनी रोहतगी भी उपस्थित रहे.

शिक्षा और संस्कृति पर हुई बात

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने एक बात पर जोर दिया कि शिक्षा और संस्कृति किसी भी देश की पहचान होती है. जब दो राष्ट्र इन क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करते हैं, तो उनके बीच दोस्ती, भरोसा और सहयोग की नई संभावनाएं पैदा होती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को दूसरे देश की संस्कृति और सोच को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और दृष्टिकोण दोनों व्यापक होते हैं.

कार्यक्रम के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक एक्सचेंज प्रोग्राम आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्र और संस्थान लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे, तो भारत और कोरिया के बीच भविष्य में और भी मजबूत साझेदारी बन सकती है.

यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली दे रहा है ब्रांड मैनेजमेंट के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश

Previous article किशोरी को भगाने के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन घायल, तीन गंभीर
Next article Kalpana Patowary Bhojpuri Song: कल्पना पटवारी का ‘पातर करिहईया’ फिर हुआ वायरल, आस्था सिंह की कातिल अदाओं और डांस मूव्स ने उड़ाए होश
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel