[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education JPSC Success Story: दूसरे प्रयास में रच दिया इतिहास, अब DSP बन कानून की जिम्मेदारी संभालेंगे बाघमारा के विवेक चौधरी

JPSC Success Story: दूसरे प्रयास में रच दिया इतिहास, अब DSP बन कानून की जिम्मेदारी संभालेंगे बाघमारा के विवेक चौधरी

0
JPSC Success Story: दूसरे प्रयास में रच दिया इतिहास, अब DSP बन कानून की जिम्मेदारी संभालेंगे बाघमारा के विवेक चौधरी
JPSC Success Story Vivek Choudhary DSP

JPSC Success Story: संघर्ष, समर्पण और संकल्प—जब ये तीनों साथ होते हैं, तो सफलता ज्यादा दूर नहीं रहती. बाघमारा के विवेक कुमार चौधरी ने झारखंड संयुक्त परीक्षा (JPSC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए DSP (उप पुलिस अधीक्षक) पद हासिल किया है. यह उनकी दूसरी कोशिश थी, लेकिन इस बार उनकी तैयारी पूरी थी और इरादा अडिग.

छोटे कस्बे से बड़ा सपना

विवेक की प्रारंभिक शिक्षा एसएस हाई स्कूल, बाघमारा से हुई. इसके बाद उन्होंने इग्नू (IGNOU) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. सामान्य परिवार से आने वाले विवेक के पिता अरुण कुमार, बीसीसीएल में ओवरमैन के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने विवेक को हमेशा पढ़ाई और अनुशासन की प्रेरणा दी.

पढ़ाई नहीं, तपस्या थी

विवेक कहते हैं, “पढ़ाई सिर्फ किताबें पढ़ना नहीं है, यह एक तपस्या है.” उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दिनचर्या में 10 से 12 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की. उनका मानना है कि JPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए पहले लक्ष्य तय करना और फिर उसी दिशा में मेहनत करना जरूरी है.

दूसरी कोशिश में मिली मंजिल

पहले प्रयास में सफल न होने पर भी विवेक ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी कमजोरियों को पहचाना, रणनीति बदली और फिर से जुट गए. इस बार मेहनत रंग लाई और उन्हें वह पद मिला, जिसकी उन्होंने वर्षों से कल्पना की थी.

युवाओं के लिए संदेश

विवेक उन सभी युवाओं से कहते हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं—”धैर्य रखें, मेहनत करें और दिशा स्पष्ट रखें. अगर मन में अफसर बनने की आग है, तो कोई भी बाधा रोक नहीं सकती.”

यह भी पढ़ें: JPSC Result: सरकारी स्कूल से पढ़ाई, मां ने की मजदूरी, पहले ही प्रयास में गरीब के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा

यह भी पढ़ें: JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1

Previous article Saiyaara Movie :निर्देशक मोहित सूरी का खुलासा मंदिर में जुड़ा सैयारा से प्रोड्यूसर यशराज का साथ 
Next article Baby Names: आरव-विवान से लेकर मानव-सार्थक… चुनें  जुड़वां बेटों के लिए सबसे अच्छे नाम
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel